5 लाख की सुपारी, 4 हत्यारे, और एक HR मैनेजर पत्नी – कैसे खत्म हुआ राजा रघुवंशी का जीवन?

Published : Jun 09, 2025, 03:44 PM IST
Raja Raghuwanshi  Murder Case

सार

शादी के 12 दिन बाद पति की हत्या, 5 लाख में खरीदी गई मौत! HR सोनम ने प्रेमी और उसके दोस्तों संग रचा खौफनाक प्लान। पहला वार आनंद कुर्मी ने किया, फिर सबने। नेपाल भाग रही थी सोनम, गाजीपुर के ढाबे से हुई गिरफ्तारी… साजिश की परतें अब खुलने लगी हैं!

Sonam Raghuwanshi: इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या सिर्फ एक प्रेम कहानी का दुखद अंत नहीं, बल्कि एक गहराई से बुनि हुई साजिश थी, जिसमें ₹5 लाख की सुपारी देकर अपने ही पति को मौत के घाट उतारने का षड्यंत्र रचा गया। इस साजिश में पहला बड़ा खुलासा हुआ बीना (सागर) जिले से, जहां सोनम के सहयोगी आनंद कुर्मी को मेघालय पुलिस ने गिरफ्तार किया। आनंद वही व्यक्ति है, जिसने राजा पर सबसे पहला हमला किया था।

शादी, प्यार और हत्या: राजा रघुवंशी हत्याकांड में बड़ा खुलासा 

राजा रघुवंशी की हत्या मामले में मेघालय पुलिस ने एक और मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सोनम रघुवंशी के साथ हनीमून पर गए चारों में से आनंद कुर्मी को सोमवार को सागर जिले के बीना के खिमलासा थाना क्षेत्र अंतर्गत बसाहरी गांव से दबोचा गया।

रिश्तेदार के घर छिपा था आरोपी, मेघालय पुलिस ने मारा छापा

सूत्रों के अनुसार, आनंद कुर्मी मिर्जापुर जिले का रहने वाला है लेकिन फरारी के दौरान वह बसाहरी में अपने एक रिश्तेदार के घर छिपा था। मेघालय पुलिस की पांच सदस्यीय टीम ने बीना एसडीओपी और लोकल पुलिस के साथ मिलकर रविवार रात कार्रवाई की। पूछताछ के बाद सोमवार दोपहर उसे इंदौर भेज दिया गया।

शिलांग में रची गई कत्ल की स्क्रिप्ट

23 मई को सोनम और राजा हनीमून के लिए मेघालय के शिलांग पहुंचे। लेकिन वहां पहले से मौजूद थे राज और उसके साथी। सोनम राजा को नोंग्रियाट के डबल डेकर ब्रिज की ओर ले गई, जहां आनंद कुर्मी ने सबसे पहले वार किया। फिर मिलकर चारों ने राजा की हत्या कर दी।

सोनम के इशारे पर राजा पर झपट पड़ा था आनंद

जानकारी के मुताबिक, शिलांग के नोंग्रियाट गांव में राजा रघुवंशी की हत्या में पहला वार आनंद कुर्मी ने ही किया था। उसके बाद अन्य आरोपियों ने मिलकर राजा की जान ली। यह पूरी साजिश सोनम और राज कुशवाह ने पहले से रची थी।

कैसे पहुंची सोनम गाजीपुर? रात के अंधेरे में करती रही सफर

हत्या के बाद सोनम फरार हो गई थी और पुलिस को गुमराह करने के लिए खुद को मृत दिखाने की कोशिश की। लेकिन हकीकत यह थी कि वह रात के समय सफर कर रही थी ताकि पहचान न हो सके। उसका अगला स्टॉप नेपाल था, लेकिन इससे पहले वह गाजीपुर के नंदगंज ढाबे पर पकड़ ली गई।

भाई को कॉल से हुआ भंडाफोड़, चाय ढाबे पर रोती मिली

पुलिस ने कॉल डिटेल खंगाले और राज से जुड़े रिश्ते की डोर सोनम तक पहुंची। रात 1 बजे सोनम ने अपने भाई को कॉल कर कहा—"मैं बिट्टी हूं भाई" और फिर रोने लगी। ढाबे मालिक से मोबाइल लेकर उसने लोकेशन बताई। पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए सोनम को हिरासत में लिया और उसे वन स्टॉप सेंटर में रखा गया।

सागर से हुई गिरफ्तारी, आनंद कुर्मी ने किया पहला वार

आनंद कुर्मी, जो मिर्जापुर के पास बसाहरी गांव में रिश्तेदार के घर छिपा था, उसे बीना पुलिस और मेघालय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार किया गया। वह राज कुशवाह के चचेरे भाई का दोस्त है और हत्या के समय मौजूद चारों में से सबसे पहले वार करने वाला व्यक्ति था।

पुलिस के पास ये हैं कातिल साबित करने वाले सुराग

  1. सोनम और राज के कॉल डिटेल्स
  2. हत्या के बाद सोनम का खुद गायब होना
  3. हथियार का शव के पास मिलना
  4. सभी आरोपियों का पहले से शिलांग में मौजूद होना
  5. सोनम द्वारा टिकट बुक करना और मोबाइल बंद करना

अब पुलिस करेगी गहन पूछताछ, खुल सकते हैं और नाम

आनंद की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस को उम्मीद है कि यह केस तेजी से आगे बढ़ेगा। मेघालय पुलिस सोनम, राज और अन्य आरोपियों से साजिश के हर पहलू पर पूछताछ करेगी—क्या नेपाल में कोई कनेक्शन था? सुपारी किसने दी? और बाकी रकम किसे मिलनी थी?

राजा रघुवंशी हत्याकांड में िगरफ्तार आरोपी कौन-कहां के हैं और अब तक का अपडेट

  • 1. पहला आरोपी 19 वर्षीय आकाश राजपूत है जो ललितपुर का रहने वाला है।
  • 2. दूसरा आरोपी 22 वर्षीय विशाल सिंह चौहान जो इंदौर का रहने वाला है।
  • 3. तीसरा गिरफ्तार आरोपी 21 वर्षीय राज सिंह कुशवाह है जो इंदौर का है।
  • 4. नंदगढ़ पुलिस स्टेशन में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया।
  • 5. एसआईटी ने पर्याप्त सबूत इकट्ठा किए फिर सभी आरोपियों को पकड़ा।
  • 6. प्रारंभिक जांच से पता चलेगा कि पूरा मकसद और अपराध कैसे किया गया।
  • 7. सोनम के साथ राज कुशवाह था। जब वे यहां आएंगे, तो हम आखिरकार पुष्टि कर पाएंगे।
  • 8. सोनम अंडरग्राउंड थी, जब हमारा ऑपरेशन शुरू हुआ, तो अचानक वह सामने आ गई।

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Bhopal Weather Update: बारिश और तेज हवाओं से बदलेगा भोपाल का मौसम, IMD का अलर्ट