MP : जरा सी बात पर ऐसा किलर बना ताऊ, मां के सामने दोनों बेटों को मार डाला

Published : Nov 29, 2025, 06:58 PM IST
MP NEWS

सार

Sagar News : मध्य प्रदेश के सागर में बड़े पापा ने अपने ही दो भतीजों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। दुखद बात यह है कि दोनों भाइयों का मर्डर उनकी मां के सामने किया गया। बता दें कि इस घटन से इलाके में कोहराम मचा हुआ है।  

मध्य प्रदेश के सागर जिले से एक दिल दहला देने वाली क्राइम की वारदात सामने आई है। जहां एक परिवार का आपसी विवाद इस कदर खूनी संघर्ष में तब्दील हुआ कि मां के सामने उसके दो जवान बेटों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया। तत्काल मौके पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई की गई।

पूरा मामला डेढ़ एकड़ जमीन के विवाद का

दरअसल, यह घटना सागर जिले के सानौधा थाना इलाके के चांदवर गांव की है। जहां शुक्रवार रात शांति बाई बंसल बेटे आकाश बंसल (उम्र 16) और दीपेश बंसल (उम्र 18) की हत्या कर दी गई। यह मर्डर किसी और ने नहीं बल्कि मृतकों के बड़े पापा यानि महिला के जेठ ने की है। पूरा मामला डेढ़ एकड़ जमीन के विवाद को लेकर शुरू हुआ था। लेकिन कहासुनी के बाद मामला हत्या में तब्दील हो गया।

दोनों भाइयों को दनादन मराते गए चाकू

पुलिस के मुताबिक, शांति बाई बकरियों की दवा लेने के लिए अपने जेठ के घर गई थीं। इसी दौरान दोनों के बीच जमीन बंटवारे को लेकर बहस होने लगी। काफी देर होने के बाद जब मां घर नहीं पहुंची तो उसके दोनों बेटे वहां पर आ गए। फिर दोनों भाई अपनी मां के पक्ष में बोलने लगे। इसके बाद जेठ और उसके बेटों ने मिलकर दोनों भाइयों पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों के शरीर से खून ज्यादा बहने लगा और वह बेसुध हो गए। इसके बाद गांव के लोगों का जमावड़ा लग गया। गंभीर हालत में दोनों भाइयों को पहले पास के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, लेकिन हालत बिगड़ते देख दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां शनिवार को इलाज के दौरान आकाश और दीपेश की मौत हो गई।

पुलिस ने दोनों हत्यारे बाप-बेटे को किया गिरफ्तार

वहीं मामले की जांच कर रहे सानौधा थाने के एसआई बलराम छारी ने बताया कि आरोपी सुरेश और उसके बेटे सचिन को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मृतकों की मां ने दोनों हत्यारों के के लिए कड़ी से  कड़ी सजा की मांग की है। बता दें कि दोनों बच्चे मजदूरी करके मां का पालन-पोषण करते थे। अब सवाल यह है कि मां का क्या होगा।

 

 

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

गर्लफ्रेंड के घरवाले शादी को नहीं माने तो टावर पर चढ़ा आशिक-देखें हाई वोल्टेज ड्रामे का वीडियो
कूनो में फिर गूंजा चीता मिशन: सीएम डॉ. यादव ने छोड़े 3 चीते, बोले– ये हमारे लिए कोहिनूर