सागर हादसे पर PM मोदी ने 2 लाख और CM मोहन यादव ने 4 लाख मुआवजे का किया ऐलान

Published : Aug 05, 2024, 12:17 PM ISTUpdated : Aug 05, 2024, 12:34 PM IST
Chief Minister Mohan Yadav and PM Modi

सार

मध्य प्रदेश के सागर जिले में शाहपुर में मकान की दीवार गिरने से 9 बच्चों की मौत हो गई। प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गहरा दुख जताते हुए आर्थिक सहायता की घोषणा की। सीएम ने लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। 

सागर. मध्य प्रदेश के सागर जिले में शाहपुर में रविवार को जो दर्दनाक हादसा हुआ उसमें मकान की दीवार गिरने से 9 बच्चों की मौत हो गई। इस दुखद घटना से हर कोई दुखी है। मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक ने इस पर गहरा दुख जताया है। साथ ही पीएम मोदी ने दो लाख और सीएम मोहन यादव 4-4 लाख रुपए मृतक बच्चों के परिवार को आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। वहीं घायलो को 50-50 हजार का ऐलान किया है।

सीएम यादव ने लापरवाही बरतने वाले अफसरों को किया निलंबित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शोक व्यक्त करते कहा कि कर्तव्य में लापरवाही को बिल्कुल बर्दाशत नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री डा. यादव ने मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत, विधायक श्री गोपाल भार्गव एवं विधायक श्री शैलेंद्र जैन को स्थिति का जायजा लेने और घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था करने को कहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सागर जिला प्रशासन को प्रभावित परिवारों की 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने और हादसे में घायल बच्चों के उचित इलाज के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश पर कार्यवाही करते हुए लापरवाही बरतने पर दो अधिकारियों शाहपुर नगर पंचायत के सीएमओ और सब इंजीनियर को निलंबित कर दिया गया है।

 

 

मंदिर में खेल रहे बच्चों के ऊपर आ गिरी मकान की दीवार

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जानकारी के अनुसार पंडाल पर दीवार गिरने से मंदिर से सटकर बने मकान का हिस्सा ढहने से वहां खेल रहे बच्चों की मृत्यु हो गई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारी प्राथमिकता पहले घायलों के इलाज और राहत पर ध्यान दिया जा रहा है। तत्पश्चात जर्जर भवन को चिन्हित कर जरूरी कार्यवाही करेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने जिलों में अतिवर्षा की स्थितियों से निपटने के लिए आपदा दलों को भी सक्रिय रहने के निर्देश दिए हैं।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने सागर हादसे पर जताया दुख

वहीं इस घटना पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने सागर जिले में दीवार गिरने से हुए हादसे पर दु:ख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने इस घटना में मृत बच्चों के परिजन को 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने दु:ख व्यक्त करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश के सागर जिले में दीवार गिरने से हुआ हादसा हृदय विदारक है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने मृतक बच्चों के शोकाकुल परिजन के प्रति संवेदना व्यक्त की है तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

 

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Tiger Death: मध्य प्रदेश में फिर बाघ की मौत, करंट लगाकर कुएं में फेंका-2026 में अब तक 25वीं घटना
MP Tourism: GITB 2026 में मध्यप्रदेश को Leading Tourism Destination अवॉर्ड, बढ़ी वैश्विक पहचान