भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 18 सितंबर को नई दिल्ली में आयोजित Semicon India-2026 में शामिल होंगे। इस दौरान वे यशोभूमि में लगाए गए मध्यप्रदेश राज्य पवेलियन का दौरा करेंगे और स्वीडन व जापान के प्रतिनिधिमंडलों के साथ वन-टू-वन बैठकें करेंगे।
इन बैठकों में मध्यप्रदेश में सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं, तकनीकी सहयोग और संभावित कारोबारी साझेदारियों पर चर्चा होगी। संवाद में ऑक्साइड कॉरपोरेशन, स्केल फोटोनिक्स, इम्प्यूट इंक., एक्रिटेक, कैनन, मैकडर्मिड अल्फा, हनव्हा, कैजो और जेनेसेम इंक. समेत कई कंपनियों और संस्थानों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।
मध्यप्रदेश इस साल Semicon India-2026 में स्टेट पार्टनर के रूप में हिस्सा ले रहा है। यशोभूमि में बनाए गए मध्यप्रदेश पवेलियन का बूथ नंबर H3005 है। पवेलियन में राज्य के उभरते सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स इकोसिस्टम को प्रमुखता से प्रदर्शित किया जा रहा है। यहां निवेश के अवसरों, औद्योगिक क्षमता, उपलब्ध प्रतिभा और राज्य के नीतिगत वातावरण की जानकारी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों को दी जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव पवेलियन में उद्योग और अकादमिक क्षेत्र से जुड़े हितधारकों से भी चर्चा करेंगे।
नई दिल्ली में आयोजित सेमिकॉन इंडिया-2026 में सेमीकंडक्टर एवं इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में निवेश, प्रौद्योगिकी सहयोग और संभावित साझेदारियों पर स्वीडिश और जापानी प्रतिनिधिमंडलों से चर्चा होगी। pic.twitter.com/GE5dtFZ9ZF
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) September 18, 2026
मध्यप्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र की ओर से पारस सेमीकंडक्टर, एचएलबीएस, कास्टएनएक्स और सिक्योर मीटर्स सेमिकॉन इंडिया-2026 में भाग ले रहे हैं। वहीं राज्य के अकादमिक और रिसर्च इकोसिस्टम का प्रतिनिधित्व आईआईटी इंदौर, आईआईआईटी ग्वालियर, आईटी डीएवीवी और एसजीएसआईटीएस इंदौर कर रहे हैं। इस सहभागिता के जरिए राज्य अपने औद्योगिक आधार के साथ-साथ तकनीकी शिक्षा और अनुसंधान की क्षमता को भी निवेशकों के सामने रख रहा है।
Semicon India-2026 का आयोजन 17 से 19 सितंबर 2026 तक यशोभूमि, नई दिल्ली में हो रहा है। इसमें सरकारों के प्रतिनिधियों के अलावा दुनिया की प्रमुख सेमीकंडक्टर कंपनियां, टेक्नोलॉजी संस्थान, निवेशक, अकादमिक जगत और सेमीकंडक्टर वैल्यू चेन से जुड़े अन्य हितधारक हिस्सा ले रहे हैं।
मध्यप्रदेश इस मंच का इस्तेमाल प्रदेश में सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स, टेक्नोलॉजी, रिसर्च, इनोवेशन और इससे जुड़े क्षेत्रों में उपलब्ध संभावनाओं को सामने रखने के लिए कर रहा है। राज्य पवेलियन में औद्योगिक और संस्थागत क्षमताओं के साथ निवेश के अवसरों तथा सेमीकंडक्टर-इलेक्ट्रॉनिक्स इकोसिस्टम की जानकारी प्रदर्शित की जा रही है।
स्टेट पार्टनर के रूप में मध्यप्रदेश की मौजूदगी का उद्देश्य वैश्विक सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स इकोसिस्टम के साथ राज्य के जुड़ाव को मजबूत करना है। इसके साथ ही बिजनेस-टू-गवर्नमेंट और बिजनेस-टू-बिजनेस संवाद को आगे बढ़ाने पर भी जोर है। इस मंच के जरिए निवेश, टेक्नोलॉजी पार्टनरशिप, मैन्युफैक्चरिंग, रिसर्च, इनोवेशन और कुशल रोजगार से जुड़े अवसरों पर बातचीत की जा रही है।
सेमिकॉन इंडिया-2026 में मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर वैल्यू चेन से जुड़े रणनीतिक संवाद को मजबूत करने की कोशिश कर रहा है। राज्य की ओर से नई पीढ़ी की तकनीक में निवेश के लिए उपलब्ध सुविधाओं और तैयारियों को भी प्रदर्शित किया जा रहा है। सरकार का फोकस निवेश के साथ तकनीकी साझेदारी, विनिर्माण, अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देने पर है। इसके जरिए सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में नए निवेश और कुशल रोजगार के अवसर तैयार करने की दिशा में राज्य अपनी संभावनाएं पेश कर रहा है।
मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।