मध्यप्रदेश में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पर्व: रक्तदान शिविर, नमो मैराथन और सुशासन पर फोकस

Published : Sep 09, 2025, 10:29 AM IST
MP-Seva-pakhwara

सार

CM मोहन यादव ने घोषणा की कि मध्यप्रदेश में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पर्व मनाया जाएगा। इस दौरान रक्तदान शिविर, नमो मैराथन, पौधरोपण, विकास मेले और प्रदर्शनी होंगे। अभियान का लक्ष्य है जनसेवा और सुशासन को जन-जन तक पहुंचाना।

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में 17 सितंबरसे 2 अक्टूबर (गांधी जयंती) तक सेवा पर्व मनाया जाएगा। इस दौरान नागरिक सेवाओं और सुविधाओं को और आसान तरीके से जनता तक पहुंचाने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित होंगी। गवर्नमेंट पब्लिक वेलफेयर स्कीम्स के क्रियान्वयन को सेवा पर्व के रूप में मनाएगी और सुनिश्चित करेगी कि जनता को सेवाओं का सुगम प्रदाय हो।

सुशासन और नागरिक सेवा पर होगा फोकस

मुख्यमंत्री ने कहा कि सेवा पर्व के दौरान सरकार जनता तक जिम्मेदार डिलीवरी (Responsible Delivery) सुनिश्चित करेगी। जिलों में भी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

इस अभियान में जिला प्रशासन, जनप्रतिनिधि, सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक संगठन सभी अपनी भागीदारी निभाएंगे। मुख्यमंत्री ने कलेक्टर्स को निर्देश दिए कि वे आपसी तालमेल से कार्यक्रम आयोजित करें और समाज के सभी वर्गों को इस अभियान से जोड़ें।

सेवा पर्व की थीम- स्वच्छोत्सव और स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस अभियान की थीम ‘स्वच्छोत्सव’ रखी गई है और इसका मुख्य विषय होगा ‘स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा’। इस दौरान रक्तदान शिविर सहित स्वच्छता से जुड़ी कई गतिविधियां आयोजित होंगी।

समीक्षा बैठक और मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश

सोमवार को मंत्रालय में सेवा पर्व को लेकर समीक्षा बैठक हुई। CM मोहन यादव ने कहा कि इस अभियान में पब्लिक से जुड़े 7 मुख्य विभागों की जिम्मेदारी होगी। उन्होंने कहा कि पूरा अभियान जनता का अभियान बने और इसके लिए सभी विभाग तैयारियां करें। मुख्यमंत्री ने बताया कि वे खुद जिलों के भ्रमण पर रहेंगे और कभी भी हेलीकॉप्टर से किसी जिले में उतरकर सेवा पर्व के कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

सेवा पर्व का मूल उद्देश्य- जनसेवा और सुशासन

मुख्यमंत्री ने कहा- “नागरिकों की सेवा ही हमारा धर्म है और सुशासन हमारा संकल्प। हम इसे सेवा पर्व के रूप में मनाकर जनता तक त्वरित सेवाएं पहुंचाएंगे।” उन्होंने बताया कि 2 अक्टूबर को गांधी जयंती पर इस अभियान का समापन समारोहपूर्वक किया जाएगा।

सेवा पर्व के दौरान प्रमुख आयोजन

  • 17 से 24 सितम्बर तक रक्तदान शिविर और स्वास्थ्य शिविर
  • ‘एक पेड़ मां के नाम’ और ‘मां की बगिया’ अभियान के तहत पौधरोपण
  • नए नमो पार्क, नमो बाग, नमो वन और नमो उपवन का निर्माण
  • 27 सितम्बर को नमो मैराथन
  • विकास मेले, प्रदर्शनी और विद्यार्थियों की प्रतियोगिताएं
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन और कार्यों पर आधारित प्रदर्शनी

मुख्यमंत्री ने कहा कि सेवा पखवाड़े का उद्देश्य नागरिकों को सुशासन का लाभ दिलाना, रोजगार आधारित कार्यों का प्रचार और समाज के उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को प्रोत्साहित करना है।

पर्व के साथ अन्य त्यौहार भी होंगे शामिल

मुख्यमंत्री ने बताया कि सेवा पर्व के दौरान ही 22 सितम्बर को नवरात्रि और 2 अक्टूबर को विजयादशमी मनाई जाएगी। इन पर्वों में भी सेवा अभियान को और मजबूत किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि किसानों के हित से जुड़ी गतिविधियों का भी प्रचार किया जाएगा। जैसे-

  • खाद वितरण
  • आपदा राहत वितरण
  • धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान का प्रचार

जनजातीय कार्य मंत्रालय का आदि कर्मयोगी अभियान

जनजातीय कार्य के प्रिंसिपल सेक्रेटरी गुलशन बामरा ने कहा कि भारत सरकार के निर्देश पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक पुरे देश में ‘आदि कर्मयोगी अभियान’ और ‘आदि सेवा पर्व’ मनाया जाएगा, जिसमें जनजातीय बहुल गांवों में ग्राम पंचायत स्तर पर गांव के डेवलपमेंट पर चर्चा होगी। गांव की विकास योजना तैयार और अनुमोदित की जाएगी। जनजातीय बहुल पंचायतों में आदि सेवा केंद्र बनेंगे, जिन्हें जनसमस्या व शिकायत निवारण केंद्र के तौर पर विकसित किया जाएगा। 2 अक्टूबर को ग्राम सभा की बैठक आयोजित होगी जिसमें योजनाओं को अंतिम रूप दिया जाएगा।

बैठक में अन्य विभागों के अधिकारियों ने भी अपने-अपने विभाग की गतिविधियों और सेवा कार्यों की जानकारी दी।

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Indore: 2 साल की बच्ची से रेप-हत्या की कोशिश करने वाले दरिंदे को 4 बार उम्रकैद की सजा
Indigo Flight : 5 के 35 हजार दिए फिर भी NO कंफर्म, ट्रेन-टैक्सी कुछ नहीं, इंदौर में यात्रियों का दर्द