JP नड्डा से हुई शिवराज की मुलाकात: क्यों बोले-मैं राज्य के साथ केंद्र में भी रहूंगा, क्या हैं इसके मायने

Published : Dec 19, 2023, 04:05 PM ISTUpdated : Dec 19, 2023, 04:20 PM IST
  Shivraj Singh Chouhan

सार

सीएम शिवराज सिंह चौहान मंगलवार दोपहर दिल्ली जाकर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। मीटिंग के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि वह क्या करेंगे।

भोपाल. मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री बनने के बाद से लगातार पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान लगातार चर्चा में बने हुए हैं। आज उन्होंने दिल्ली में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। इसके बाद वह मीडिया से भी रूबरू हुए, हालांकि ज्यादा नहीं बस 56 सेकेंड ही पत्रकारों से बातचीत की। शिवराज ने कहा-एक कार्यकर्ता के तौर पर पार्टी मेरे लिए जो भी भूमिका तय करेगी, मैं वह काम करूंगा।

शिवराज ने सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मीटिंग के बाद शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया पर मुलकात की एक फोटो शेयर की। साथ ही लिखा-भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, माननीय श्री जगत प्रकाश नड्डा जी से भेंट की। इस दौरान राष्ट्र उत्थान, लोक कल्याण एवं जनसेवा के विषय में चर्चा हुई। 'सेवा ही संकल्प है' के ध्येय के लिए भाजपा के हम समस्त कार्यकर्ता समर्पित हैं।

शिवराज बोले- मैं राज्य के साथ-साथ केंद्र में भी रहूंगा

पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज नड्डा जी से एक अच्छी मुलाकात हुई। मैं आगे क्या करूंगा...मेरा क्या रोल होगा इसको लेकर भी बात हुई। पार्टी मेरे लिए जो भी भूमिका तय करेगी, मैं उसे निभाऊंगा। मुझे जो भी बीजेपी कार्यकर्ता के रूप में काम भाजपा के अध्यक्ष जैसा काम देंगे वैसा करूंगा। पार्टी जो भी तय करेगी- मैं राज्य के साथ-साथ केंद्र में भी रहूंगा

नड्डा मेरे मित्र भी और मार्गदर्शक भी

शिवराज सिंह चौहान ने आगे कहा कि फिलहाल विकसित भारत संकल्प यात्रा में मेरे कार्यक्रम बनेंगे। जहां पार्टी कहेगी वहां पर जाऊंगा। भाजपा का काम मेरे लिए मिशन है। जब आप मिशन में काम करते हैं तो तय नहीं करते कि आप क्या करेंगे। रही बात नड्डा जी की तो वह मेरे मित्र भी हैं और मार्गदर्शक भी। उन्होंने मेरे लिए कुछ बेहतर ही काम सोचा होगा।

 

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Neha Bohra Controversy: ब्राह्मणों पर टिप्पणी से भड़के महाकाल के पुजारी, सरकार से की बड़ी मांग! देखिए पूरा बयान
Dewas TI Dilip Puri Death: देवास शराब कांड पर CM मोहन यादव सख्त, पांच जिलों में फैले नेटवर्क पर वार-आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर