बाबा महाकाल के दरबार पहुंचे टीम इंडिया के दिग्गज, भस्म आरती में हुए शामिल- ऋषभ पंत के जल्द स्वस्थ होने की कामना

Published : Jan 23, 2023, 03:01 PM IST

उज्जैन(Madhya Pradesh). टीम इंडिया के कई खिलाडियों ने सोमवार को महाकाल के दरबार में पहुंचकर पूजन किया। उज्जैन में महाकालेश्वर के दर्शन करने पहुंचे टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी सूर्य कुमार यादव, कुलदीप यादव और वॉशिंगटन सुंदर भस्म आरती में शामिल हुए।   

PREV
14
तीनों ने ऋषभ पंत के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 24 जनवरी को इंदौर के होलकर स्टेडियम में वनडे मैच खेला जाना है। मैच के लिए दोनों टीमें इंदौर पहुंच चुकी हैं। तीनों प्लेयर्स इंदौर से ही सोमवार तड़के ही उज्जैन बाबा महाकाल के दर्शन के लिए आए। उन्होंने महाकाल का पंचामृत पूजन किया। तीनों ने अपने साथी क्रिकेटर ऋषभ पंत के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की।

24
तीनों ने साधारण भक्तों की तरह गर्भगृह में दर्शन किए।

क्रिकेटर्स ने गर्भगृह में जाकर धोती-सोला पहनकर महाकाल का पंचामृत अभिषेक किया। उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया भी साथ थे। महाकाल मंदिर में तीनों क्रिकेटर्स आम भक्तों की तरह भस्म आरती में शामिल हुए। नंदी हॉल में भक्तों के बीच बैठे। आसपास बैठे कई भक्त उन्हें पहचान नहीं पाए। इसके बाद तीनों ने साधारण भक्तों की तरह गर्भगृह में दर्शन किए।
 

34
सूर्य कुमार यादव बोले महाकाल के दर्शन से मन शांत हो गया

महाकाल के दर्शन के बाद सूर्य कुमार यादव ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा, 'महाकाल दर्शन कर बहुत अच्छा लगा। शुरू से अंत तक आरती देखी। मन शांत हो गया। सबसे जरूरी ऋषभ पंत के स्वस्थ होने की कामना की। वे रिकवर हो जाएं, बस यही जरूरी है हम सबके लिए।'

44
पंत का मुंबई के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है

इंडियन टीम के स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत 30 दिसंबर को कार एक्सीडेंट में घायल हुए थे। रुड़की के पास उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हुई। पंत को इस हादसे में गंभीर चोटें आईं। ऋषभ पंत दिल्ली से कार से रुड़की जा रहे थे और खुद ड्राइव कर रहे थे। पंत का मुंबई के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। शुक्रवार को उनके घुटने की सर्जरी हुई। उनकी सेहत में तेजी से सुधार हो रहा है।

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories