MP के शहडोल के गांव-गांव में मुनादी-अगर किसी ने मवेशी खुले छोड़े, तो सरेआम 25 जूते पड़ेंगे

MP के शहडोल के गांव-गांव में मुनादी-अगर किसी ने मवेशी खुले छोड़े, तो सरेआम 25 जूते पड़ेंगे

Published : Jul 21, 2023, 02:35 PM IST

 मध्य प्रदेश के शहडोल जिले की ग्राम पंचायतों ने जानवरों को खुला छोड़ने वालों के खिलाफ एक ऐसा फरमान सुना दिया है कि लोग हैरान हैं। इसमें जूते मारने की सजा देने की बात कही गई है।

भोपाल. शहरों में यहां-वहां खतरा बनकर मंडराते जानवर करीब हर राज्य की समस्या है। इस समस्या को लेकर समय-समय पर चिंतन-मनन चलता रहा है। प्रशासन कड़ाई भी बरतता है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। मध्य प्रदेश के शहडोल जिले की पंचायतों ने जानवरों को खुला छोड़ने वालों के खिलाफ एक ऐसा फरमान सुना दिया है कि लोग हैरान हैं।

मप्र के शहडोल की अजीब न्यूज, जानवर खुला छोड़ने वालों को जूते मारे जाएंगे
शहडोल जिले के सोहागपुर और जयसिंहनगर जनपद में ग्राम पंचायतों का अजीब फरमान विवाद की वजह बन गया है। इसमें कहा गया कि जानवरों को खुला छोड़ने वालों पर न सिर्फ जुर्माना लगाया जाएगा, बल्कि उन्हें सरेआम जूते भी मारे जाएंगे। पंचायत कर्मचारी गांव-गांव घूमकर इसकी जोर-शोर से मुनादी कर रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, खैरहा और नगनौड़ी ग्राम पंचायतों में ऐसी मुनादी सामने आई है। इसमें कहा जा रहा है कि जानवरों के खेतों में घुस जाने से फसल बर्बाद हो रही हैं। किसानों को परेशान उठानी पड़ी रही है। उनका नुकसान हो रहा है। अगर किसी भी गांववाल के जानवर खुले में घूमते मिले, तो उस पर न सिर्फ जुर्माना लगेगा, बल्कि पब्लिक के सामने सजा के तौर पर जूते भी मारे जाएंगे।

मप्र के शहडोल में खुले में जानवर छोड़ने पर 25 जूते मारे जाएंगे
इस मुनादी का वीडियो भी सामने आने पर विवाद खड़ा हो गया है। वीडियो में पंचायत का एक कर्मचारी डुगडुगी बजाते हुए मुनादी कर रहा है- 'अपने-अपने मवेशियों को संभालकर रखें। घर में बांध कर रखें। बाद में सरपंच और सचिव को दोष नहीं देना। अगर किसी ग्रामीण के मवेशी ने खेतों में नुकसान किया तो प्रति मवेशी 1000 रुपए जुर्माना और 25 पनही (मतलब जूते) मारने का दंड दिया जाएगा।'

मुनादी में नगनौड़ी पंचायत में प्रति मवेशी 500 रुपए जुर्माने की बात कही जा रही है। हालांकि इस मामले को लेकर गांववालों में रोष है। जयसिंहनगर एसडीएम भागीरथी लहरे ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

यह भी पढ़ें
जयपुर में Earthquake का Live Video: 3 भूकंप ने उड़ा दी जयपुरवालों की नींद, तड़के 4 बजे घरों से भागे
नोएडा: चिल्लाते रहे लोग लेकिन नहीं माना कार चालक, युवक को बोनट पर घुमाया, देखें वीडियो
 

03:53Brahmin Controversy: 'Neha Bora को जेल भेजो' ब्राह्मणों और देवी-देवताओं के अपमान पर क्या बोले पुजारी?
Jabalpur से पहली बार AIRLIFT होगा HEART! किसके सीने में धड़केगा नरेंद्र रजक का दिल?
14:06Shahnaz Akhtar: ‘आखिरी सांस तक सनातन...’, बागेश्वर बाबा और साधु संतों पर पर ये क्या बोल गई मुस्लिम भजन गायिका?
MP Karwa Chauth Moonrise Time: मध्य प्रदेश में करवा चौथ पर चांद निकलने का समय जानें
03:02Chhindwara Shadi Video: अपनी ही शादी में खड़ा रह गया दूल्हा, दुल्हन ने प्रेमी को पहना दी वरमाला
03:17Indore Fire News: EV Car Blast में खत्म 7 लोगों की एक साथ जलीं चिताएं
05:22Jabalpur: मां भगवती की आरती चल रही थी, तभी अचानक....लोगों ने बताई खौफनाक आंखों देखी
03:45उज्जैन के तराना में दहशतः अचानक भीड़ आई और गाड़ियां तोड़ दी, तीसरी मंजिल तक पत्थर फेंके
10:19इंदौर में 'जहरीले पानी' से 7 मौत, क्या हुआ ऐसा जो गई लोगों की जान । Indore Water News Update
06:04Ashish Sharma: शादी से 2 माह पहले तिरंगे में लिपटकर पहुंचा बेटा, अंतिम विदाई में उमड़ा हुजूम