Holi पर बाथरूम बने गैस चेम्बर, एक साथ नहाने घुसे 2 कपल, फिर बाहर ही नहीं निकले, मौत का हैरान करने वाला संयोग

Published : Mar 09, 2023, 09:09 AM ISTUpdated : Mar 09, 2023, 09:10 AM IST

होली पर दो कपल के लिए उनका बाथरूम मौत का 'गैस चेम्बर' बन गया। एक हादसा यूपी के गाजियाबाद में हुआ, जबकि दूसरा मुंबई के घाटकोपर में। इससे पिछली होली पर भी ऐसे मामले सामने आए थे। पढ़िए गीजर कैसे बने मौत की वजह?

PREV
17

मुंबई/गाजियाबाद. होली पर दो कपल के लिए उनका बाथरूम मौत का 'गैस चेम्बर' बन गया। एक हादसा यूपी के गाजियाबाद में हुआ, जबकि दूसरा मुंबई के घाटकोपर में। इससे पिछली होली पर भी ऐसे मामले सामने आए थे। यह हैरान करने वाला संयोग है कि तीनों हादसों में मरने वाले हम उम्र शख्स के नाम दीपक और दो महिलाओं के नाम मिलते-जुलते हैं। पढ़िए गीजर कैसे बने मौत की वजह?


उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक फैक्ट्री मालिक दीपक गोयल(40) और उनकी पत्नी शिल्पी(36) की बाथरूम में मौत हो गई। 8 मार्च को होली खेलने के बाद दोनों एक साथ शाम करीब 4 बजे नहाने बाथरूम में घुसे थे। जब बहुत देर तक दोनों बाहर नहीं निकले, तब उनके बच्चों ने पड़ोसियों को बुलाया और वेंटिलेशन का कांच तोड़कर कुंडी खोली गई। आगे पढ़ें इसी घटना के बारे में...

27

गाजियाबादा केस- दीपक और शिल्पी को तुरंत यशोदा हॉस्पिटल ले जाया गया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि गीजर लीकेज से बाथरूम में जहरीली गैस बन गई थी, जिससे उनका दम घुट गया। कपल के 14 साल की बेटी और 12 साल का बेटा है।

37


मुंबई के घाटकोपर के कुकरेजा टावर्स में रहने वाले एक नवविवाहित जोड़े की होली पर कथित तौर पर गैस रिसाव के कारण दम घुटने से मौत हो गई। मृतक दीपक शाह (40) और टीना शाह (35) टावर में किराए के मकान में रह रहे थे। पुलिस ने कहा कि घटना का पता तब चला, जब कपल के पड़ोस में रहने वाले रिश्तेदारों ने पुलिस को सूचित किया कि दंपति दरवाजे की घंटी या मोबाइल फोन का जवाब नहीं दे रहे थे।

47

एक साल पहले हरियाणा के करनाल के घरौंडा में भी एक कपल की बाथरूम में दम घुटने से मौत हो गई थी। मृतक गौरव व शिल्पा की 4 महीने पहले ही शादी हुई थी कि होली पर यह हादसा हो गया था। होली मनाने के बाद कपल बाथरूम में एक साथ नहाने गए थे, तभी गीजर की गैस लीक होने के कारण उनकी दम घुटने से मौत हो गई थी। आगे पढ़ें इसी खबर की बाकी डिटेल्स

57

होली खेलने के बाद यह कपल दोनों बाथरूम में जैसे ही नहाने पहुंचे, गीजर लीकेज से गैस भर गई। जब काफी देर तक पानी की मोटर बंद नहीं हुई, तब परिजनों ने बाथरूम में जाकर देखा था। 

यह भी पढ़ें-भाभी को देखकर देवर में जाग उठा 20 साल पुराना Love, मगर ये भूल गया कि अब प्रेमिका का एक बड़ा बेटा भी है

67

ऐसा ही दो अन्य मामले महाराष्ट्र के नासिक में फरवरी, 2022 में सामने आए थे। एयर इंडिया की पायलट रश्मि मुंडे अपने मायके आई हुई थीं। तब बाथरूम में नहाते समय गीजर से गैस लीक होने पर उनका दम घुट गया था। इस घटना के 10 दिन पहले नासिक के जेल रोड इलाके में साक्षी जाधव नामक महिला की भी इसी तरह मौत हो गई थी।

यह भी पढ़ें-ये असली नहीं नकली नोट हैं, Farzi वेबसीरीज की तर्ज पर घर में ही कर रहा था छपाई, पत्नी ने देख लिया, तो टुकडे़-टुकड़े कर डाले

77

एक्सपर्ट मानते हैं कि गैस गीजर के पास वेंटिलेशन होना जरूरी है, ताकि  गैस लीक होने पर कार्बन डायऑक्साइड के बजाय कार्बन मोनोऑक्साइड पैदा होने पर खतरा न हो। इस गैस से चक्कर आना, घुटना महसूस होना जैसी समस्या होती है। एक्सपर्ट के अनुसार, गैस गीजर में आक्सीजन की खपत अधिक होती है। इससे कॉर्बनडायऑक्साइड की मात्रा बढ़ जाती है। साथ ही कार्बन मोनो ऑक्साइड भी बनती है।

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories