उद्धव ठाकरे के बेटे को टक्कर देंगे मिलिंद देवरा, शिवसेना ने जारी की दूसरी लिस्ट

Published : Oct 28, 2024, 07:55 AM IST
Shiv Sena

सार

शिवसेना (शिंदे गुट) ने 20 उम्मीदवारों की नई सूची जारी की, जिसमें वर्ली से आदित्य ठाकरे के खिलाफ मिलिंद देवड़ा को उतारा गया है। संजय निरुपम, नारायण राणे और मुरजी पटेल को भी टिकट मिला है।

मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 (Maharashtra Assembly Election) के लिए शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) ने 20 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की है। पार्टी ने शिव सेना (UBT) नेता उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे के खिलाफ मुंबई के वर्ली सीट से मिलिंद देवरा को मैदान में उतारा है।

राज्यसभा सांसद देवरा पहले कांग्रेस में थे। 2024 की शुरुआत में वह कांग्रेस छोड़कर एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हो गए थे। आदित्य ठाकरे ने 2019 के विधानसभा चुनाव में वर्ली सीट से जीत हासिल की थी। वह इस समय यहां के विधायक हैं। लोकसभा चुनाव 2024 के समय देवरा को वर्ली क्षेत्र का प्रभार दिया गया था।

शिवसेना ने संजय निरुपम को डिंडोशी सीट से मैदान में उतारा है। भाजपा सांसद नारायण राणे को कुडाल सीट से टिकट मिला है। पूर्व भाजपा नेता मुरजी पटेल को मुंबई की अंधेरी ईस्ट सीट का उम्मीदवार बनाया गया है।

विधानसभा सीट और शिवसेना उम्मीदवारों के नाम

  • अक्कलकुआं- आमश्या फलजी पाडवी
  • बालापुर- बलीराम भगवान शिरसकर
  • रिसोड- भावना पुंडलीकराव गवळी
  • हदगाव- संभाराव उर्फ बाबुराव कदम कोहळीकर
  • नांदेड दक्षिण- आनंद शंकर तिडके पाटील (बोंडारकर)
  • परभणी- आनंद शेशराव भरोसे
  • पालघर-राजेंद्र धेड्या गावित
  • बोईसर- विलास सुकुर तरे
  • भिवंडी ग्रामिण- शांताराम तुकाराम मोरे
  • भिवंडी पूर्व- संतोष मंजय्या शेट्टी
  • कल्याण पश्चिम- विश्वनाथ आत्माराम भोईर
  • अंबरनाथ- डॉ बालाजी प्रल्हाद किणीकर
  • विक्रोली- सुवर्णा सहदेव करंजे
  • दिंडोशी- संजय ब्रिजकिशोरलाल निरुपम
  • अंधेरी पूर्व- मूरजी कांनजी पटेल
  • चेंबूर- तुकाराम रामकृष्ण काते
  • वर्ली- मिलिंद मुरली देवरा
  • पुरंदर- विजय सोपानराव शिवतारे
  • कुडाल-निलेश नारायण राणे
  • कोल्हापुर उत्तर- राजेश विनायक क्षिरसागर

मनसे ने वर्ली से संदीप देशपांडे को मैदान में उतारा

राज ठाकरे की अगुआई वाली महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने वर्ली से संदीप देशपांडे को मैदान में उतारा है। बता दें कि महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीट के लिए चुनाव हो रहे हैं। मतदान एक चरण में 20 नवंबर को होगा। वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी।

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 13 August 2026: दिल्ली-NCR से यूपी-एमपी तक बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र में भारी बारिश
Weather Update 12 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बारिश-आंधी, यूपी-एमपी में बिजली का अलर्ट, जानें अगले 5 दिन का हाल