मुंबई: 19 साल के लड़के ने 4 साल के बच्चे को कार से रौंद डाला

Published : Dec 25, 2024, 10:13 AM IST
मुंबई: 19 साल के लड़के ने 4 साल के बच्चे को कार से रौंद डाला

सार

19 साल के एक लड़के द्वारा चलाई जा रही काले रंग की हुंडई क्रेटा कार अनियंत्रित होकर फुटपाथ पर बैठे बच्चे को कुचलते हुए निकल गई।

मुंबई: एक किशोर द्वारा चलाई जा रही कार अनियंत्रित होकर फुटपाथ पर चढ़ गई, जिससे 4 साल के एक बच्चे की मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा मुंबई के दादर इलाके में आंबेडकर कॉलेज के पास हुआ। मृतक बच्चे का नाम आयुष लक्ष्मण किनवाडे है। 19 साल के एक लड़के द्वारा चलाई जा रही काले रंग की हुंडई क्रेटा कार अनियंत्रित होकर फुटपाथ पर बैठे बच्चे को कुचलते हुए निकल गई।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार तेज रफ्तार में थी। कार चला रहे 19 वर्षीय पार्ले निवासी संदीप गोली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मृतक आयुष और उसका परिवार फुटपाथ के किनारे ही रहता था। पुलिस ने बताया कि बच्चे के पिता मजदूरी करते हैं। मामले की आगे जांच की जा रही है।

हाल ही में मुंबई में एक इलेक्ट्रिक बस अनियंत्रित होकर पैदल चलने वालों और वाहनों पर चढ़ गई थी, जिसमें सात लोगों की मौत हो गई थी और 42 लोग घायल हो गए थे। 9 दिसंबर को कुर्ला में हुए इस हादसे में 20 से ज्यादा वाहन क्षतिग्रस्त हो गए थे। इस घटना के कुछ दिनों बाद ही चार साल के बच्चे की जान लेने वाला यह हादसा हुआ है। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले पांच वर्षों में महाराष्ट्र सबसे ज्यादा सड़क दुर्घटनाओं वाला राज्य रहा है। 

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

दीया मिर्जा को हिंदू-विरोधी बताने पर कोर्ट ने BMC को जमकर फटकारा, दिया बड़ा आदेश
FDA Action on Food: मिलावटखोरों पर FDA का शिकंजा! 9 करोड़ का माल जब्त, पतंजलि घी भी लपेटे में!