महाराष्ट्र: कल्याण रेलवे स्टेशन पर मिले 54 डेटोनेटर, गुप्त सूचना से पुलिस को मिली कामयाबी

Published : Feb 21, 2024, 06:46 PM IST
Kalyan Railway Station

सार

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कल्याण रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर 54 डेटोनेटर मिले हैं। पुलिस को इसके बारे में गुप्त सूचना मिली थी। 

ठाणे। महाराष्ट्र में पुलिस ने बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई कर 54 डेटोनेटर बरामद किए हैं। ये डेटोनेटर ठाणे जिले के कल्याण रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर मिले हैं।

एक सीनियर पुलिस अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को अपने गुप्तचर से डेटोनेटर के बारे में जानकारी मिली थी। इसके बाद 54 इलेक्ट्रिक डेटोनेटर बरामद किए गए। इनका इस्तेमाल बम विस्फोट कराने में होता है। डेटोनेटर का काम विस्फोटक में धमाका कराना होता है।

डीसीपी जीआरपी मनोज पाटिल ने मीडिया को बताया कि कल्याण रेलवे स्टेशन से जो डेटोनेटर बरामद किए गए हैं उनका इस्तेमाल आमतौर पर खदानों और कुओं में धमाका करने के लिए होता है। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस को सिर्फ डेटोनेटर मिले हैं विस्फोटक बरामद नहीं हुआ है।

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Ashok Kharat Case: विधायक की पत्नी थी डर्टी बाबा की ‘खास भक्त’, गणित में 28 नंबर लाने वाला कैसे बना अंकशास्त्री
Today Weather in Delhi: दिल्ली-नोएडा में राहत, रांची-रायपुर में तूफान-बिजली की चेतावनी! जानिए 10 शहरों का मौसम