Maharashtra Crime: बिस्तर पर पड़े पति को पत्नी ने प्रेमी की मदद से मार डाला, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने खोली पोल

Published : Jul 07, 2025, 07:11 PM IST
crime news

सार

महाराष्ट्र के नागपुर में एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। उसका पति लकवाग्रस्त था। वह बिस्तर पर पड़ा था। महिला ने प्रेमी की मदद से उसका गला घोंट दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से उसकी पोल खुली।

Maharashtra Crime: महाराष्ट्र में एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। घटना नागपुर की है। महिला के पति को लकवा मार गया था। वह बिस्तर पर पड़ा था। महिला ने तकिया से दम घोंटकर पति को मार डाला। उसके प्रेमी ने इस काम में मदद की। इसके बाद दोनों ने इसे प्राकृतिक मौत जैसा दिखाने की कोशिश की।

महिला की पहचान 30 साल की दिशा रामटेके के रूप में हुई है। मृतक की पहचान 38 साल के चंद्रसेन रामटेके के रूप में हुई। दोनों की शादी 13 साल पहले हुई थी। उनकी दो बेटी और एक 6 साल का बेटा है। करीब दो साल पहले चंद्रसेन को लकवा का दौरा पड़ा था। इसके बाद से वह बिस्तर पर पड़ा था। घर चलाने के लिए दिशा पानी के डिब्बे बेचती थी।

पति को अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह था। इसके चलते दोनों का रिश्ता ठीक नहीं चल रहा था। करीब दो महीने पहले दिशा की जान-पहचान मैकेनिक आसिफ इस्लाम अंसारी उर्फ ​​राजाबाबू टायरवाला से हुई। जल्द ही उनका रिश्ता अवैध संबंध में बदल गया।

चंद्रसेन ने दिशा और आसिफ के रिश्ते का किया था विरोध

चंद्रसेन को जब पता चला कि दिशा और आसिफ के बीच रिश्ता है तो उसने विरोध किया। इस बात को लेकर पति-पत्नी के बीच बहस हुई। इसके बाद दिशा ने आसिफ के साथ मिलकर चंद्रसेन की हत्या की योजना बनाई। शुक्रवार दोपहर को जब चंद्रशेन अपने घर में सोया हुआ था दिशा ने आसिफ को फोन कर बुला लिया। इसके बाद दिशा अपने पति के शरीर पर चढ़ गई। उसी समय आसिफ ने तकिया चंद्रशेन के चेहरे पर रखा और दम घोंटकर उसे मार डाला।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुली पोल, पता चला स्वाभाविक मौत नहीं, हुई हत्या

कुछ घंटे बाद दिशा रोने-चीखने लगी। विलाप करने लगी कि उसके पति की मौत हो गई है। उसने ऐसा दिखाने की कोशिश की कि चंद्रसेन की मौत स्वाभाविक रूप से हुई है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने उसकी पोल खोल दी। पता चला कि चंद्रसेन की हत्या हुई है। इसके बाद पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो दिशा टूट गई। उसने अपना अपराध कबूल कर लिया।

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

TCS ने पुणे ऑफिस से 365 को निकाला, लेबर कमिश्नर के पास पहुंच गए कर्मचारी
पिता ने उजाड़ा बेटी का संसार: प्रेमी की लाश के साथ शादी करने वाली लड़की की झकझोर देने वाली कहानी