
Heavy Rainfall Alert Maharashtra: महाराष्ट्र में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ चुका है। मुंबई में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच अब समुद्र भी खतरा बनने लगा है। 25 जुलाई शुक्रवार को दोपहर 12:40 बजे 4.64 मीटर ऊंची लहरों (High Tide) के उठने की चेतावनी जारी की गई है। इससे पहले भी मुंबई में हाईटाइड के कारण जलभराव, ट्रैफिक जाम और लोकल ट्रेन सेवाएं बाधित होती रही हैं।
हाईटाइड का मतलब है- समुद्र में लहरों की ऊंचाई सामान्य से बहुत ज्यादा हो जाना। इस बार समुद्र में लहरें 15 फीट (4.64 मीटर) तक उठने वाली हैं, जो समुद्र किनारे रहने वाले लोगों के लिए गंभीर खतरा बन सकती है। BMC ने मरीन ड्राइव, जुहू बीच और वर्सोवा जैसे इलाकों में चेतावनी बोर्ड लगवा दिए हैं और गश्त बढ़ा दी गई है।
स्काईमेट और IMD के अनुसार, मुंबई में सोमवार से बुधवार तक लगभग 300 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। इससे अंधेरी सबवे को बंद करना पड़ा और सायन, कुर्ला जैसे निचले इलाकों में घुटनों तक पानी भर गया। लोकल ट्रेनों की आवाजाही पर भी असर पड़ा है।
आमतौर पर दिन में दो बार हाईटाइड होता है, लेकिन 25 जुलाई को दोपहर 12:40 पर सबसे खतरनाक लहरें उठने की संभावना है।
नहीं, हाईटाइड अलर्ट के दौरान मरीन ड्राइव, जुहू बीच और अन्य तटीय इलाकों में जाना मना किया गया है।
सामान्य हाईटाइड 2.5 से 3 मीटर तक होता है, लेकिन 4.64 मीटर का स्तर खतरे की घंटी है।
भारी बारिश और जलभराव के कारण लोकल ट्रेन सेवाएं आंशिक रूप से प्रभावित हो सकती हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, 27 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। नदियों का जलस्तर बढ़ सकता है, जिससे निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन सकते हैं। यदि बारिश जारी रही तो शहर की रफ्तार फिर थम सकती है।
BMC ने हाईटाइड के मद्देनज़र सभी संबंधित विभागों को अलर्ट पर रखा है। लाइफगार्ड टीम, नेवी कोऑर्डिनेशन और पेट्रोलिंग बढ़ाई गई है। स्थानीय लोगों से अपील की गई है कि वे समुद्री किनारों से दूर रहें और बच्चों को भी ऐसे इलाकों में न भेजें।
मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।