महायुती गर्वनमेंट में कैसे बना संतुलन...किसे क्या मिला? यहां देखें पूरा डिटेल

Published : Dec 22, 2024, 11:00 AM IST
Maharashtra new government minister department

सार

महाराष्ट्र की नई सरकार ने मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया है। शिवसेना, भाजपा और एनसीपी के मंत्रियों को अलग-अलग विभाग सौंपे गए हैं। जानिए पूरी लिस्ट और महत्वपूर्ण विभागों की जानकारी।

मुंबई। महाराष्ट्र में नई सरकार के गठन के बाद मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। शिवसेना, भाजपा और एनसीपी के मंत्रियों को उनके हिस्से के विभाग सौंपे गए हैं। शिवसेना ने अपने अधिकांश विभागों को बरकरार रखा है, वहीं भाजपा ने राजस्व और जल संसाधन जैसे प्रमुख विभागों पर नियंत्रण बनाए रखा है। एनसीपी को खाद्य, नागरिक आपूर्ति और चिकित्सा शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण विभाग सौंपे गए हैं।

मुख्यमंत्री फडणवीस ने गृह के अलावा अपने पास रखे ये विभाग

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गृह के अलावा ऊर्जा, कानून और न्यायपालिका, सामान्य प्रशासन और सूचना व प्रचार विभाग अपने पास रखा है। भाजपा के चंद्रशेखर बावनकुले को राजस्व विभाग और राधाकृष्ण विखे पाटिल को जल संसाधन (गोदावरी और कृष्णा घाटी विकास निगम) सौंपा गया है।

कैबिनेट मंत्रियों की लिस्ट

  1. देवेंद्र फडणवीस (मुख्यमंत्री) (भाजपा):  गृह, ऊर्जा, कानून एवं न्यायपालिका, सामान्य प्रशासन, सूचना एवं प्रचार।
  2. एकनाथ शिंदे (उपमुख्यमंत्री) (शिवसेना): शहरी विकास, आवास, सार्वजनिक कार्य (सार्वजनिक उद्यम)।
  3. अजित पवार (उपमुख्यमंत्री) (एनसीपी): वित्त एवं योजना, राज्य उत्पाद शुल्क।
  4. चंद्रशेखर बावनकुले (भाजपा): आय।
  5.  हसन मुश्रीफ- चिकित्सा शिक्षा विभाग
  6. गिरीश महाजन जल संसाधन (विदर्भ, तापी, कोंकण विकास निगम), आपदा प्रबंधन
  7. राधाकृष्ण विखे जल संसाधन (गोदावरी एवं कृष्णा घाटी विकास निगम)
  8. संजय राठौड़ (शिवसेना):  मृदा एवं जल संरक्षण।
  9. धनंजय मुंडे (एनसीपी):  खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण।
  10. उदय सामंत:  उद्योग
  11. चंद्रकांत पाटिल उच्च एवं तकनीकी शिक्षा
  12. पंकजा मुंडे पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन, पशुपालन
  13. अतुल सावे ओबीसी विकास
  14. अशोक उइके आदिवासी विकास
  15. माणिकराव कोकाटे कृषि
  16. मंगलप्रभात लोढ़ा (भाजपा): कौशल विकास, रोजगार, उद्यमिता और नवाचार।
  17. गणेश नाइक (भाजपा): वन विभाग
  18. गुलाबराव पाटिल (शिवसेना): जल आपूर्ति एवं स्वच्छता
  19. दादा भुसे (शिवसेना): स्कूल शिक्षा
  20. अदिति तटकरे (एनसीपी): महिला एवं बाल विकास
  21. संजय शिरसाट(शिवसेना) :  सामाजिक न्याय
  22. प्रताप सरनाईक (शिवसेना): परिवहन
  23. आकाश फुंडकर: कामगार
  24. बाबासाहेब पाटिल: सहकारिता
  25. जयकुमार रावल: मार्केटिंग, प्रोटोकॉल
  26. शम्भुराज देसाई: पर्यटन, खनन
  27. आशीष शेलार: सूचना प्रौद्योगिकी
  28. दत्ता भरणे: खेल, अल्पसंख्यक
  29. शिवेंद्र सिंह भोसले (भाजपा): सार्वजनिक कार्य (सार्वजनिक उद्यम को छोड़कर)
  30. जयकुमार गोरे: ग्राम विकास, पंचायत राज
  31. नरहरि झिरवाल: खाद्य एवं औषधि प्रशासन
  32. संजय सावकरे: टेक्सटाइल
  33. भारत गोगवले: रोजगार गारंटी योजना
  34. मकरंद जाधव पाटिल: राहत और पुनर्वास
  35. नितेश राणे (BJP): मत्स्य पालन, बंदरगाह
  36.  प्रकाश अबितकर: परिवार कल्याण

राज्य मंत्रियों को दिए गए विभाग

  1. आशीष जयसवाल: वित्त, कृषि, राहत एवं पुनर्वास, कानून, श्रम
  2. माधुरी मिसाल: शहरी विकास, सामाजिक न्याय, अल्पसंख्यक विकास
  3. पंकज भोयर (भाजपा): गृह (ग्रामीण), आवास, सहकारिता और खनन
  4. मेघना साकोरे-बोरडिकर (भाजपा): लोक स्वास्थ्य, जल आपूर्ति और महिला एवं बाल विकास
  5. इंद्रनील नाइक (एनसीपी): उद्योग, आदिवासी विकास, उच्च शिक्षा
  6. योगेश कदम: गृह (शहर), राजस्व, ग्रामीण विकास, खाद्य नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता संरक्षण, खाद्य एवं औषधि प्रशासन 

भाजपा, शिवसेना और एनसीपी के बीच संतुलन

शिवसेना के भरत गोगावाले को रोजगार गारंटी और बागवानी का कार्यभार सौंपा गया है। भाजपा के चंद्रकांत पाटिल को उच्च शिक्षा और संसदीय मामले का जिम्मा मिला है। एनसीपी के हसन मुश्रीफ को चिकित्सा शिक्षा विभाग दिया गया है। महाराष्ट्र सरकार का यह विभाग बंटवारा तीनों दलों के बीच सत्ता के संतुलन बनाया गया है। नई जिम्मेदारियों के साथ मंत्रियों के प्रदर्शन पर राज्य की जनता की नजर रहेगी।

 

ये भी पढ़ें…

10 साल की लड़की की गवाही से दादी को मिला आजीवन कारावास...खौफनाक है घटना

हादसे की वजह नेवी बोट चालक का दिखावापन? जीवित बचे व्यक्ति का चौंकाने वाला दावा

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल का 90 साल की उम्र में निधन, जानिए उनका राजनीतिक सफर
गोवा रोमियो लेन नाइट क्लब विवाद: मुंबई की टूरिस्ट वैभवी ने बयां किया डरावना अनुभव