Shocking: मुंबई में लुकाछिपी खेलते समय गले में फंसी रस्सी, 7 साल की बच्ची की मौत

Published : Jul 31, 2024, 12:35 PM ISTUpdated : Jul 31, 2024, 01:39 PM IST
suicide

सार

मुंबई में भाई बहन के साथ लुकाछिपी खेलने के दौरान 7 साल की बालिका के गले में रस्सी फंसने से मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मुंबई (महाराष्ट्र)। मुंबई में एक शॉकिंग घटना सामने आई है। यहां सात साल की एक बालिका की घर में भाई बहन के साथ खेलते हुए जान चली गई। लुका छिपी खेलने के दौरान बालिका के गले में अचानक रस्सी फंस गई जिसे वह छुड़ा नहीं पाई और उसका दम घुट गया। घटना के बाद से परिवार वाले भी सदमे में हैं। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  

माता-पिता बाहर गए थे तभी हुआ हादसा
मुंबई के शिवाजी नगर इलाके में रविवार को 7 साल की आकृति सिंह अपने भाई-बहनों और एक दोस्त के साथ घर में ही लुका-छिपी खेल रही थी। इस दौरान बच्चों के माता-पिता किसी काम से बाहर गए हुए थे। इस दौरान छुपने के दौरान एक रस्सी की सीढ़ी आकृति के गले में फंस गई। आकृति की गर्दन इस कदर रस्सी में फंसती चली गई कि वह कुछ कर ही नहीं पाई और उसका दम घुट गया।

पढ़ें चलती बाइक पर पैदा हुआ बच्चा, गिरने लगा तो मां ने पकड़ा हाथ, फिर भी हो गई मौत

पड़ोसी अस्पताल ले गए तो डॉक्टरों ने बताया मृत
खेलने के दौरान काफी देर जब आकृति दिखाई नहीं दी तो उसकी बड़ी बहन उसे ढूंढने लगी। उसने देखा कि आकृति के गले में रस्सी फंसी है और वह बेसुध है। इस पर वह घबरा गई और शोर मचाकर अगल-बगल पड़ोसियों को बुलाया। इस पर पड़ोसी ने आकृति को देखा तो वह भी घबरा गए और तुरंत पास के निजी अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दुर्घटना के कारण मौत का मामला दर्ज किया है।

परिवार में छाया मातम 
मुंबई में हुई इस घटना के बाद से परिवार के साथ कॉलोनी में भी मातम सा छा गया है। खेल-खेल में कैसे एक बच्ची की जान चली गई जानकर हर कोई शॉक में है। इस घटना के बाद से बाकी परिवार वाले लोग और माता पिता भी अपने बच्चों को लेकर चिंता में पड़ गए हैं।  111

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

मुंबई एयरपोर्ट की बड़ी उपलब्धि, दुनिया के टॉप-30 ग्रीन एयरपोर्ट्स में शामिल
छा गई बेटीः 1 साल 9 महीने की वेदा, 100 मीटर तैरकर बनी सबसे छोटी तैराक