
बांद्रा. गणतंत्र दिवस के अवसर पर कुछ युवाओं ने बगैर अनुमति लिये एक कार रैली का आयोजन किया था। इस रैली में इस्तेमाल की गई 41 लग्जरी कारों को पुलिस ने जब्त कर लिया है और उनके मालिकों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर ली है। बताया जा रहा है कि ये कारें उन लोगों की है। जो सराफा, रियल एस्टेट, शेयर बाजार आदि व्यापारियों के बेटे हैं।
जुर्माना भरने पर मिलेगी कारें
गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को अवैधानिक रूप से रैली निकालने के चलते बांद्रा कुर्ला पुलिस ने जिन कारों को जब्त किया है। उनमें फेरारी, पोर्श, लेम्बोर्गिनी, मर्क-एडिस कारें, ऑडी, जगुआर, बीएमडब्ल्यू जैसी कारें शामिल हैं। इन कार मालिकों को अब अपनी कारें लेने के लिए जुर्माना भरना पड़ेगा। तभी जाकर इन्हें कारें मिल पाएंगी। पुलिस ने जिन कार मालिकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। उनमें से अधिकतर मुंबई के नामी बिजनेसमैन के बेटे हैं। जो मुंबई के नेपियन सी रोड, बांद्रा, खार और अंधेरी साइड के रहने वाले हैं। मुंबई पुलिस ने कार मालिकों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत केस दर्ज किया है।
इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के माध्यम से रैली
बताया जा रहा है कि ये रैली एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के माध्यम से निकाली गई थी। जो 26 जनवरी को बीकेसी से अटल ब्रिज तक निकाली गई थी। बगैर अनुमति इस रैली को निकालने के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है।
मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।