Nagpur Violence: औरंगजेब कब्र विवाद पर नागपुर में हिंसक झड़प, 30 लोग घायल, कर्फ्यू लागू

Published : Mar 18, 2025, 06:59 AM ISTUpdated : Mar 18, 2025, 11:05 AM IST
Nagpur violence

सार

Aurangzeb Tomb Row: औरंगजेब कब्र विवाद को लेकर महाराष्ट्र के नागपुर में दो गुटों की बीच हिंसक झड़प हुई है। इसके चलते पुलिसकर्मियों समेत 30 लोग घायल हुए हैं। कर्फ्यू लगाया गया है। 

Nagpur Violence: नागपुर के महाल इलाके में सोमवार की रात औरंगजेब कब्र विवाद को लेकर हिंसक झड़प हुआ है। दो गुटों के लोग भिड़ गए। पथराव किया गया। पुलिस ने लाठीचार्ज कर स्थिति पर कंट्रोल किया।

हिंसक झड़प के चलते करीब 30 लोग घायल हुए हैं। इनमें 15 पुलिसकर्मी हैं। करीब 25 बाइक और तीन कार को जला दिया गया है। हिंसा प्रभावित इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया गया है। हिंसा करने के आरोप में 65 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

सोमवार रात पहले नागपुर के महाल इलाके में हिंसा हुई। इसके बाद रात 10:30 से 11:30 बजे के बीच नागपुर के हंसपुरी इलाके में एक और झड़प हुई। अनियंत्रित भीड़ ने कई वाहनों को जला दिया। इलाके में घरों और एक क्लिनिक में तोड़फोड़ की।

ये झड़पें संभाजी नगर में औरंगजेब के कब्र को लेकर विवाद के बीच हुई हैं। बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) जैसे हिंदू संगठनों ने कब्र हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

नागपुर हिंसा: 10 टॉप प्वाइंट्स

1- मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा कि नागपुर के महाल इलाके में पत्थरबाजी और तनाव के बाद पुलिस स्थिति को संभाल रही है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नागरिकों से प्रशासन के साथ सहयोग करने की अपील की है।

2- नागपुर के पुलिस कमिश्नर डॉ. रविंदर सिंघल ने कहा कि शहर में स्थिति फिलहाल शांतिपूर्ण है। एक तस्वीर जलाए जाने के बाद अशांति शुरू हुई। हिंसा रात 8 से 8:30 बजे के आसपास हुई। इस दौरान दो वाहनों को आग लगाई गई और पथराव की घटनाएं हुईं। पुलिस हिंसा करने वाले लोगों की पहचान कर रही है। उन्हें गिरफ्तार करने के लिए तलाशी अभियान चला रही है। धारा 144 लगाई गई है।

3- नागपुर ग्रामीण पुलिस को सहायता के लिए बुलाया गया है। साइबर पुलिस अफवाहों को फैलने से रोकने के लिए काम कर रही है। 25 से 30 बाइक और 2 से 3 कारें जलाई गईं हैं।

4- नागपुर के सांसद और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, "कुछ अफवाहों के कारण नागपुर में धार्मिक तनाव की स्थिति पैदा हुई है। सरकार किसी भी गलत काम के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। मुख्यमंत्री को पहले ही स्थिति के बारे में बताया गया है। सभी से अनुरोध करता हूं कि अफवाहों पर ध्यान न दें।"

5- महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख हर्षवर्धन सपकाल ने हिंसा के लिए राज्य के गृह विभाग को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने मंत्रियों पर हाल के दिनों में "जानबूझकर भड़काऊ भाषण देने" का आरोप लगाया है।

6- महाराष्ट्र के मंत्री और राज्य भाजपा प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले ने नागपुर में हुई हिंसा के बाद लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है। बावनकुले ने महाराष्ट्र के राजनीतिक दलों और नेताओं से शांति को बढ़ावा देने और लोगों को यह भरोसा दिलाने के लिए एकजुट होने का आह्वान किया कि जिम्मेदार लोगों की पहचान की जाएगी।

7- घटना के प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नागपुर में तनाव बहुत तेजी से बढ़ा। हिंसक भीड़ ने सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया और वाहनों को आग लगा दी। एक जेसीबी मशीन को आग लगाई गई।

8- हिंसा के बाद पुलिस और अग्निशमन बल के जवान तुरंत मौके पर पहुंचे। इलाके में बारी संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। पुलिस ने चिटनिस पार्क और महाल इलाके में भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया।

9- शिवसेना (UBT) विधायक आदित्य ठाकरे, कांग्रेस नेता पवन खेड़ा और शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने हिंसक झड़पों के बाद नागपुर में कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर राज्य सरकार पर सवाल उठाए हैं।

10- पुलिस अधिकारी हिंसा करने वाले लोगों की पहचान कर रहे हैं। इसके लिए सीसीटीवी फुटेज और अन्य वीडियो क्लिप को देखा जा रहा है। एफआईआर दर्ज की जा रही है।

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

TCS ने पुणे ऑफिस से 365 को निकाला, लेबर कमिश्नर के पास पहुंच गए कर्मचारी
पिता ने उजाड़ा बेटी का संसार: प्रेमी की लाश के साथ शादी करने वाली लड़की की झकझोर देने वाली कहानी