नशे में धुत कार चालक ने 45 साल की महिला प्रोफेसर को कुचला, मौत

Published : Aug 02, 2024, 11:00 AM ISTUpdated : Aug 02, 2024, 11:09 AM IST
female professor

सार

महाराष्ट्र में कॉलेज से घर लौट रही एक महिला प्रोफेसर की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। पुलिस ने आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

पालघर. महाराष्ट्र के पालघर जिले में गुरुवार शाम को एक सड़क हादसे में 45 साल की महिला प्रोफेसर की मौत हो गई है। वे शाम करीब 06.30 बजे कॉलेज से घर जा रही थी। तभी नशे में धुत कार चालक ने प्रोफेसर को कुचल दिया। उन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया। लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

25 साल का युवक गिरफ्तार

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 25 साल का युवक शुभम प्रताप पाटिल नशे में धुत होकर गाड़ी चला रहा था। तभी उसने अर्नाला सागरी पुलिस स्टेशन के समीप घर जा रही 45 साल की महिला प्रोफेसर आत्मजा कसाट को कुचल दिया। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उन्हें तत्काल नजदीक के अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मेडिकल टेस्ट में हुआ खुलासा

वरिष्ठ निरीक्षक विजय पाटिल ने बताया कि कार चालक का मेडिकल परीक्षण करवाया गया। जिसमें पुष्टि हुई है कि दुर्घटना के समय वह नशे में था। इस मामले में आरोपी कार चालक को भारतीय न्याय संहिता और मोटर वाहन अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़ें: 39 साल पहले UP में हुई पुलिसवाले की हत्या के 9 आरोपियों को उम्रकैद की सजा

यातायात नियमों का उल्लंघन

आपको बतादें कि नशे की हालत में किसी भी प्रकार का वाहन चलाना यातायात के नियमों का उल्लंघन है। क्योंकि नशे की हालत में आप स्वयं की जान को तो खतरे में डालते ही हैं। इसी के साथ लोगों की जान को भी खतरा होता है। क्योंकि आपके नशे में होने के कारण वाहन अनियंत्रित हो जाता है। जिससे दुर्घटना होने पर कई लोगों की जान भी जा सकती है। ऐसा ही महाराष्ट्र के पालघर में हुआ है। इसलिए अगर आप भी नशा करते हैं। तो नशे की अवस्था में वाहन नहीं चलाएं।

यह भी पढ़ें: शादी के 20 साल बाद बेवफा हो गई पत्नी, CCTV फुटेज देख पति को पता चला सच

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

ठाणे में लिव-इन का दर्दनाक अंत! शव के टुकड़े कर बाथरूम में छिपाया, कोलकाता से भेजा कबूलनामा
Weather Update 21 July 2026: दिल्ली, यूपी, एमपी, राजस्थान समेत कई राज्यों में गरजेंगे बादल, जानिए कहां-कहां भारी बारिश की चेतावनी