मराठा आरक्षण आंदोलन: प्रदर्शनकारियों ने मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे जाम किया, जालना का पंचायत बॉडी ऑफिस भी फूंका

Published : Oct 31, 2023, 05:47 PM ISTUpdated : Oct 31, 2023, 06:12 PM IST
maratha andolan 1

सार

महाराष्ट्र आंदोलन की आग में जल रहा है। मराठा आरक्षण की मांग को लेकर प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर उग्र प्रदर्शन शुरू कर दिया है। आठ जिलों में प्रदर्शन चल रहा है। प्रदर्शन के कारण मुंबई पुणे एक्सप्रेस वे पर 6 किमी तक का लंबा जाम लग गया है।   

मुंबई। महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन हिंसक हो गया है। पूरे महाराष्ट्र में इस समय आंदोलन और उग्र प्रदर्शन हो रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने मुंबई पुणे एक्सप्रेस वे पर जाम लगा दिया है। करीब 6 किमी तक लंबा जाम लगा है जिससे आम आदमी को भी परेशानी का सामना करने पड़ रहा है। प्रदेश के आठ जिलों में प्रदर्शन चल रहा है।  इस संबंध में सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक बुलाई है जिसमें आंदोलन समाप्त करने को लेकर नीतिगत निर्णय लिए जाएंगे।

जालना के पंचायत बॉडी कार्यालय में आग लगाई
मराठा आरक्षण की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों ने मंगलवार को जालना के पंचायत बॉडी कार्यालय पर भी धावा बोलते हुए उसे आग के हवाले कर दिया। इससे वहां अफरातफरी मच गई। इसके अलावा तुरेरी गांव में भी प्रदर्शनकारियों ने तोड़फोड़ के साथ आगजनी भी की। इस कुछ वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। धाराशिव में ट्रेन रोककर भी मराठों ने प्रदर्शन किया। 

बीड के साथ उस्मानाबाद में भी लगा कर्फ्यू
मराठा आंदोलन की आग फैलती जा रही है और सरकार इसे रोक पाने में सफल नहीं हो पा रही है। बीड में उग्र आंदोलन की आग उस्मानाबाद तक फैल चुकी है। ऐसे में अब वहां पर भी प्रशासन की ओर से कर्फ्यू लगा दिया गया है। इसके साथ ही बीड में इंटरनेट भी बैन कर दिया गया है।  

पढ़ें Watch Video: महाराष्ट्र में उग्र हुए मराठा आरक्षण की मांग कर रहे आंदोलनकारी, विधायक प्रकाश सोलंके के घर को किया आग के हवाले

सर्वदलीय की बैठक में लिया जाएगा निर्णय
मराठा आंदोलन की आग को देखते हुए सरकार अब जल्द की कोई निर्णय ले सकती है। इसके लिए कल सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है। बैठक में आरक्षण के लिए नया अध्यादेश लाने पर विचार किया जा सकता है। इसके लिए अलग से विधानसभा का स्पेशल सेशन लाना पड़ सकता है।

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 13 August 2026: दिल्ली-NCR से यूपी-एमपी तक बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र में भारी बारिश
Weather Update 12 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बारिश-आंधी, यूपी-एमपी में बिजली का अलर्ट, जानें अगले 5 दिन का हाल