पुणे में एक ही परिवार के सात लोगों के शव मिलने से सनसनी, जानिए क्या है इनके मौत की वजह...

Published : Jan 24, 2023, 05:21 PM ISTUpdated : Jan 24, 2023, 06:29 PM IST
karamana river

सार

दौंड तालुका के परगांव में भीमा नदी के किनारे सोमवार को परिवार के चार सदस्यों के शव मिले। आज दोपहर 1 बजे जारी तलाश के बाद तीन और बच्चों के शव मिले हैं।

मुंबई। महाराष्ट्र में एक दिलदहलाने वाली घटना सामने आई है। पुणे में एक ही परिवार के सात लोगों के शव मिले हैं। सात शवों के एक साथ मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार प्रथमदृष्टया मामला मास सुसाइड का लग रहा है। परिवार आर्थिक तंगी से गुजर रहा था। दौंड तालुका के परगांव में भीमा नदी के किनारे इन शवों को बरामद किया गया है।

दो दिनों में मिले सात सदस्यों के शव

जानकारी के मुताबिक पुणे के दौंड तालुका के परगांव में की यह घटना है। सोमवार को परगांव के भीमा नदी के किनारे चार सदस्यों के शव मिले थे। मंगलवार को दोपहर में तीन बच्चों का भी शव मिला। यह भी तीनों इसी परिवार के हैं। एक ही परिवार के सात लोगों का शव बरामद होने के बाद सनसनी मची हुई है। बताया जा रहा है कि परिवार आर्थिक तंगी से गुजर रहा था।

मछुआरों को पहले एक महिला का शव दिखा

सोमवार को नदी पकड़ने के लिए मछुआरे भीमा नदी में जाल डाल रहे थे। उसी दौरान उनको एक महिला का शव नदी में दिखा। मछुआरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गोताखोरों को शव को निकालने के लिए लगाया तो और शव मिले। देखते ही देखते चार शव बरामद हुए। इसके बाद और गोताखोरों को लगाया गया। मंगलवार को गोताखोरों ने तीन और बच्चों के शव बरामद किए।

पुलिस के अनुसार मोहन उत्तम पवार (50), संगीता मोहन पवार (45), शामराव पंडित फुलवारे (32), पत्नी रानी शामराव फुलवारे (27), शामराव फुलवारे के बेटे रितेश शामराव फुलवारे (7), छोटू शामराव फुलवारे (5) और कृष्णा (3) के शव बरामद किए गए हैं।

पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सभी मृतक एक ही परिवार के हैं। इनकी आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं थी। पुलिस को फिलहाल मामला सामूहिक सुसाइड या दुर्घटना का लग रहा है। हालांकि, पुणे ग्रामीण पुलिस ने बताया कि इन मौतों की वजहों की तलाश में हर एंगल से जांच की जा रही है। जांच टीम आसपास के क्षेत्र में भी लोगों से पूछताछ कर जानकारी जुटा रही है।

यह भी पढ़ें:

'BharOS' से बढ़ेगा भरोसा: देश का पहला स्वदेशी मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम लांच, यह हैं खूबियां...

BBC की पीएम मोदी पर बनी डॉक्यूमेंट्री की आलोचना: कांग्रेसी दिग्गज के बेटे ने कहा-भारतीयों के प्रति पूर्वाग्रहों से ग्रसित रहता है चैनल

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 21 July 2026: दिल्ली, यूपी, एमपी, राजस्थान समेत कई राज्यों में गरजेंगे बादल, जानिए कहां-कहां भारी बारिश की चेतावनी
Weather Forecast 20 July 2026: अगले 24 घंटे भारी! दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बारिश और तूफान का बड़ा अलर्ट