
मुंबई. नवंबर, 2022 में नेटफ्लिक्स पर एक फिल्म आई थी-मोनिका, ओ माय डार्लिंग(Monica, O My Darling), करीब-करीब इसी तर्ज पर वर्ष-2021 में मुंबई में मोनिका भगवान नाम की एक महिला ने 64 साल के शख्स को हनी ट्रैप में फंसाकर जमकर लूटा था। मोनिका को देव चौधरी के नाम से भी जाना जाता है। इस मामले में अब चार्जशीट दाखिल की गई है।
मोनिका पर आरोप है कि उसने एक आलीशान होटल में पीड़ित को यौन उत्पीड़न के झूठे केस में फंसा लिया था। इसके लिए मोनिका ने चिकन ब्लड का इस्तेमाल किया था। यानी यह भी आरोप लगाया कि व्यक्ति ने उस पर हमला किया, जिससे उसके हाथ में चोट लगी। हालांकि बाद में पुलिस ने इन्वेस्टिगेशन में सारी सच्चाई पता कर ली।
मुंबई में हनी ट्रैप का अजीब मामला, आरोपी लेडी ने हमला दिखाने चिकन ब्लड का यूज किया
हाल ही में मुंबई क्राइम ब्रांच की यूनिट-10 ने इस मामले में कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है। इसमें मोनिका चौधरी और उसके सहयोगियों पर कथित साजिश और जबरन वसूली का आरोप लगाया है।
चार्जशीट में उल्लेख है कि मोनिका भगवान ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर बिजनेसमैन को फंसाने के लिए हनी ट्रैप की साजिश रची और उससे 3 करोड़ रुपये की उगाही कर ली। इसमें शामिल अन्य व्यक्ति अनिल चौधरी उर्फ आकाश, फैशन डिजाइनर लुबना वज़ीर उर्फ सपना और ज्वेलर मनीष सोदी शामिल हैं।
कोल्हापुर का चर्चित हनी ट्रैप केस-2021
मामला नवंबर 2021 का है। कोल्हापुर के एक व्यापारी ने पुलिस को सूचना दी कि वह चार लोगों के एक गिरोह का शिकार हो गया है। उन्होंने एक स्थानीय होटल में हनी ट्रैप का जाल बिछाया था और उससे 3.25 करोड़ रुपये की उगाही की थी।
पुलिस की शुरुआत जांच में जबरन वसूली के बाद, आरोपी व्यक्तियों ने कथित तौर पर व्यवसायी को धमकाना जारी रखा, और आपत्तिजनक वीडियो दिखाकर और 2 करोड़ रुपये की मांग की थी। हालांकि मोनिका के साथियों को मामले के सिलसिले में पहले ही पकड़ लिया गया था, लेकिन मोनिका जून 2022 तक पुलिस की गिरफ्त से दूर रही।
पुलिस जांच के अनुसार, ब्लैकमेल स्कीम 2017 में शुरू हुई, जब अनिल चौधरी और सपना ने रणनीतिक रूप से व्यवसायी से दोस्ती की। फिर उसकी प्रॉपर्टी का बारीकी से आकल किया। फिर उसे अपने जाल में फंसाने की योजना तैयार की।
2019 में मुंबई के एक आलीशान होटल में मोनिका ने व्यवसायी के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे, जबकि सपना ने इस दौरान वीडियो बनाते समय बिजनेसमैन द्वारा हमला करने का आरोप लगाया था। पुलिस की चार्जशीट के अनुसार, सपना ने कथित तौर पर हमले का भ्रम पैदा करने के लिए अपने हाथों पर मुर्गे का खून लगाया था।
यह भी पढ़ें
मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।