
मुंबई। टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा (Ratan Tata) की हालत गंभीर है। उन्हें मुंबई के एक अस्पताल के आईसीयू में भर्ती किया गया है। बुधवार को यह जानकारी न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने दी। टाटा परिवार के करीबी सूत्रों के हवाले से न्यूज एजेंसी ने बताया है कि रतन टाटा को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी बीमारी के बारे में जानकारी नहीं दी है।
86 साल के रतन टाटा ने सोमवार को बताया था कि नियमित मेडिकल टेस्ट कराने के लिए अस्पताल आए हैं। सोशल मीडिया पर अपने बयान में टाटा ने कहा कि वह अच्छे मूड में हैं। चिंता की कोई बात नहीं है।
1999 में टाटा के अध्यक्ष बने थे रतन
बता दें कि रतन टाटा 1999 में ऑटोमोबाइल से लेकर स्टील बनाने वाली टाटा कंपनी के अध्यक्ष बने थे। कंपनी की स्थापना रतन टाटा के परदादा ने की थी। रतन टाटा ने 2012 तक टाटा समूह को चलाया था।
रतन टाटा ने 1996 में दूरसंचार कंपनी टाटा टेलीसर्विसेज (TTML.NS) की स्थापना की थी। उन्होंने 2004 में आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS.NS) को सार्वजनिक किया था। पद छोड़ने के बाद उन्हें टाटा संस, टाटा इंडस्ट्रीज, टाटा मोटर्स, टाटा स्टील और टाटा केमिकल्स के मानद चेयरमैन की उपाधि से सम्मानित किया गया।
मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।