Shocking News: मुंबई के बांद्र फ्लाईओवर पर फंदे से लटकर युवक ने दी जान, वीडियो वायरल

Published : Oct 19, 2023, 05:39 PM ISTUpdated : Oct 19, 2023, 06:01 PM IST
hang

सार

मुंबई में एक व्यक्ति बांद्रा फ्लाईओवर पर खुद के गले रस्सी बांधकर लटक गया। व्यक्ति के आत्महत्या करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

मुंबई। मायानगरी मुंबई में आज एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां मुंबई के बांद्रा फ्लाईओवर पर एक व्यक्ति ने गले में फंदा लगाने के बाद ब्रिज से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो में गले में रस्सी बांधकर कूदता दिखा युवक
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिखाया गया है कि व्यक्ति ने अपनी गर्दन में रस्सी बांध ली थी और फिर वह फ्लाईओवर से कूद गया जिससे उसकी मौत हो गई। मुंबई पुलिस ने वीडियो को संज्ञान में लिया और अधिकारियों को भी इस मामले की जानकारी दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पढ़ें राजस्थान में गैंगस्टर्स को पुलिस ने घेरा, गोली मारने की धमकी देता रहा बदमाश, फिर भी दबोचा गया, वीडियो वायरल

बीकेसी के फ्लाईओवर से लटका युवक
मुंबई के बांद्र ईस्ट में ईस्ट और वेस्ट को जोड़ने वाली सड़क पर रात में बीकेसी के फ्लाईओवर से एक युवक ने फांसी लगा ली और गले में फंदा बांधकर पुल से छलांग लगा दी। गले में रस्सी बंधी होने से युवक के पुल से लटकते ही उसकी जान चली गई। युवक की पुल से लटकी लाश देखकर राहगीरों भीड़ जुट गई। सभी इस घटना से शॉक हो गए। लोगों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। मौके पर स्थानीय पुलिस भी पहुंची तो वह भी यह शॉक हो गई।  युवक कौन था और उसने सुसाइड क्यों किया इसका पता लगाने की कोशिश की जा रही है। वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

 

 

 

 

 

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

महाराष्ट्र में इलेक्ट्रिक वाहन वालों के लिए खुशखबरी, E-Vehicle का टोल होगा माफ
CCTV में दिखी अजीब हरकत-शादी में आए विदेशी मेहमान की मौत का सच क्या है?