अमृतपाल सिंह ने बताई कंचन की हत्या की वजह, वीडियो जारी कर दी खुली चुनौती

अमृतपाल सिंह ने बताई कंचन की हत्या की वजह, वीडियो जारी कर दी खुली चुनौती

Gaurav Shukla   | ANI
Published : Jun 13, 2025, 04:57 PM IST

इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर कंचन कुमारी के हत्याकांड के बाद अमृतपाल सिंह मेहरोन का एक वीडियो आया। हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए उसने खुले तौर पर चुनौती भी दी। 

 

पंजाब के बठिंडा में चर्चित इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर कंचन कुमारी उर्फ कमल कौर मर्डर केस में पुलिस ने निहंग अमृतपाल सिंह मेहरोन को आरोपी बनाया है। उसके दो साथियों को गिरफ्तार भी किया गया है। बुधवार को कंचन की लाश बठिंडा के एक अस्पताल की पार्किंग में मिली थी। आपको बता दें कि अमृतपाल सिंह मेहरोन ने इस हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए एक वीडियो भी जारी किया। उस वीडियो में उसने बताया कि यह काम काफी समय पहले होना चाहिए था। पंजाब किसी एक धर्म का नहीं है। सबका साझा पंजाब है। 

अमृतपाल सिंह मेहरोन ने कंचन कुमारी के कई वीडियो शेयर करते हुए पूछा कि क्या ऐसा पंजाब में होना चाहिए। छोटे-छोटे बच्चे मोबाइल फोन देखते हैं क्या उनके सामने इस तरह का कंटेंट आना चाहिए। यह भी सवाल किया कि क्या इन अश्लील कंटेंट वाली वीडियो को परिवार के साथ बैठकर देखा जा सकता है। मुझे कोई परवाह नहीं है चाहे जो परिणाम हो। लेकिन हमें नस्ल बचानी हैं। बार-बार अमृतपाल ने कंचन की वीडियो देखने को कहा और पूछा कि क्या इसे स्वीकार किया जा सकता है। इसी के साथ आगे यह भी कहा कि जो भी इस तरह का अश्लील कंटेंट बनाएगा और हमारी नस्लों को खराब करने का काम करेगा उसके खिलाफ ठोस एक्शन लिया जाएगा। हालांकि अमृतपाल सिंह मेहरोन का यह बयान कानून व्यवस्था को सीधे तौर पर चुनौती देने का काम कर रहा है। अब देखना यह होगा कि पुलिस इस मामले में क्या एक्शन लेती है। वायरल हो रहे वीडियो में खुले तौर पर पुलिस को भी चुनौती दी गई है। जिसके बाद तमाम सोशल मीडिया पर कंटेंट पोस्ट करने वालों की सुरक्षा को लेकर सवाल  खड़ा हो रहा है। 
 

06:07'घटिया लोगों का कर रहा मुकाबला...' बेटे Aqil Akhtar की हत्या के आरोप पर बोले Punjab Ex DGP Mustafa
08:51पंजाब में बाढ़ से मची तबाही, हालात ऐसे की छलक पड़े लोगों के आंसू
03:14Punjab Flood : घर ढहने से पहले आ गई सेना, हेलीकॉप्टर से बचाई गई लोगों की जान
05:00Bikram Majithia Arrested: बिक्रम सिंह मजीठिया गिरफ्तार, पंजाब से दिल्ली तक क्या बोले दिग्गज नेता
04:59अमृतपाल सिंह ने बताई कंचन की हत्या की वजह, वीडियो जारी कर दी खुली चुनौती
04:08ISI-जसबीर और ज्योति... 4 लिंक जो पाकिस्तान के हमदर्दों के लिए बन गए आफत
03:21जासूसी के आरोप में एक और यूट्यूबर गिरफ्तार: जसबीर सिंह के पाकिस्तान से चौंकाने वाले संबंध सामने आए
05:13'इससे ज्यादा बचकानी हरकत क्या होगी?' पाकिस्तान के प्रोपेगेंडा पर जमकर बरसे सिख
03:09Pakistan Drone Attack in Punjab : पंजाब में घर पर गिरा पाकिस्तान का ड्रोन । India Pak War
Read more