
Punjab floods News : पंजाब में आई बाढ़ ने सब तबाह कर दिया है। खेत-खलियान से लेकर मकान तक सब डूब गए। इंसान से लेकर जानवर-पशु तिनके की तरह बह गए। कई लोगों की मौत भी हो गई। बाढ़ में 23 जिलों के करीब 2 हजार गांव और करीब 4 लाख लोग प्रभावित हैं। हालातों से निपटने के लिए सोमवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अस्पताल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कैबिनेट मीटिंग की। जिसमें बाढ़ पीड़ितों की मदद और मुआवजे को लेकर फैसले किए।
बता दें कि पंजाब के सीएम भगवंत मान अस्पताल में भर्ती हैं। हॉस्पिटल से ही वह कैबिनेट मीटिंग में शामिल हुए थे। मान बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लेने के लिए गए थे, इस दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई थी, इसके बाद सीएम का दौरा कैंसिल कर दिया गया था। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। फिलहाल उनकी सेहत में सुधार हो रहा है। मान ने कैबिनेट में कहा-मैं धीरे धीरे ठीक हो रहा हूं, जल्द ही जनता के बीच आऊंगा। आपके दर्द के सामने मेरा दर्द बहुत छोटा है। आपकी हर मुसीबत में पंजाब सरकार साथ खड़ी है।
पंजाब की राजनीति, किसान मुद्दे, रोजगार, सुरक्षा व्यवस्था और धार्मिक-सामाजिक खबरें पढ़ें। चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना और ग्रामीण क्षेत्रों की विशेष रिपोर्ट्स के लिए Punjab News in Hindi सेक्शन देखें — ताज़ा और प्रामाणिक खबरें Asianet News Hindi पर।