
बेहतरीन अदाकारी से करोड़ों लोगों का दिल जीतने वाले धर्मेंद्र अब नहीं रहे। 89 साल की उम्र में हीमैन ने सोमवार दोपहर अपने घर पर अंतिम सांस ली। उनके जाने से मुंबई ही नहीं पंजाब की उन गलियों में भी शोक की लहर है, जहां उन्होंने बचपन बिताया था। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दिखाई दे रहा एक घर को धर्मेंद्र का पैतृक घर बताया जा रहा है। आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है...
दरअसल, धर्मेंद्र के पिता केवल किशन सिंह देओल थे, जो कि पंजाब के फगवाड़ा में रहते थे। यहीं हीमैन का जन्म भी हुआ था। हालांकि बाद में किशन सिंह अपने परिवार समेत लुधियाना के गांव साहने वाल में शिफ्ट हो गए थे। जहां धर्मेंद का बचपना बीता था। बताया या तो यह भी जाता है कि इसी घर में सन्नी देओल का जन्म हुआ था, जो धर्मेंद की की पहली बीवी प्रकाश कौर के बड़े बेटे हैं।
बता दें कि सोशल मीडिया पर धर्मेंद्र का जो पैतृक घर बताया जा रहा है। वह एक पुराना दोमंजिला मकान है। जिसे इंस्टाग्राम पर 'धरम हेमा' नाम के पेज से शेयर किया हुआ है। मकान की बनावट देखकर लगता है कि यह मकान सालों पुराना है। जिसके सामने एक लोहे का पुराना गेट भी नजर आ रहा है। साथ ही एक चौड़ी गली भी दिख रही है। वीडियो में दावा किया गया है कि यह घर धर्मेंद्र का है। यहीं धर्मेंद्र ने अपने माता-पिता और परिवार के साथ खेलते-कूदते बड़े हुए थे। हालांकि एशियानेट न्यूज इस बात की पुष्ठि नहीं करता है।
पंजाब की राजनीति, किसान मुद्दे, रोजगार, सुरक्षा व्यवस्था और धार्मिक-सामाजिक खबरें पढ़ें। चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना और ग्रामीण क्षेत्रों की विशेष रिपोर्ट्स के लिए Punjab News in Hindi सेक्शन देखें — ताज़ा और प्रामाणिक खबरें Asianet News Hindi पर।