शादी से 6 दिन पहले दूल्हा गायब...CCTV में आखिरी बार ढाबे पर दिखा...आखिर क्या हुआ

Published : Nov 23, 2024, 10:01 AM IST
Groom missing from Agra

सार

शादी से 6 दिन पहले UP के आगरा में दूल्हा लापता हो गया। घर से दोस्तों को कार्ड देने निकला दूल्हा अभी तक नहीं मिला। परिवार और पुलिस तलाश में जुटे हैं। पढ़ें पूरा प्रकरण क्या और कैसे हुआ।

आगरा। यूपी के आगरा जिले में एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है। 17 नवंबर को शादी से ठीक 6 दिन पहले दूल्हा अमित अचानक गायब हो गया। वह दोस्तों को शादी का कार्ड देने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन फिर घर नहीं लौटा। 22 नवंबर को उसकी बारात जानी थी, लेकिन दूल्हा लापता होने के कारण शादी टूट गई। पूरा परिवार परेशान है।

कहां की है घटना?

आगरा के एत्माद्दौला अंतर्गत मोतीमहल गली नंबर-3 में रहने वाले राम गोपाल सिंह के बेटे अमित सिंह की शादी बिजीपुर की कलवारी में तय हुई थी। 22 नवंबर को बारात जानी थी। पिता रामगोपाल के मुताबिक 17 नवंबर को अमित स्कूटी लेकर घर से दोस्तों और रिश्तेदारों को शादी का कार्ड बांटने के लिए निकला था। जाते समय दो से तीन घंटे में वापस आने की बात कहीं थी। उसके बाद से ही वह लापता हो गया।

सीसीटीवी में ढाबे पर खाते-पिते दिखा अमित

पुलिस की जांच में सीसीटीवी फुटेज सामने आया, जिसमें अमित छलेसर इलाके के एक ढाबे पर कुछ खाते-पीते नजर आया। इसके बाद वह स्कूटी लेकर चला गया। यह फुटेज आखिरी सुराग था। अमित की मां उमा देवी का कहना है कि शादी करीब छह महीने पहले तय हो गई थी। अमित की होने वाली पत्नी से फोन पर बातचीत होती थी। वह शादी तय होने से बहुत खुश था।

पुलिस जांच और मोबाइल का सुराग

अमित के मोबाइल की जांच में पता चला कि उसने आखिरी बार अपनी होने वाली पत्नी से केवल 11 सेकंड बात की थी। उसने कहा था कि वह आधे घंटे में घर पहुंच कर बात करेगा, लेकिन उसके बाद कोई संपर्क नहीं हुआ।

मां-पिता सदमे में?

अमित के पिता रामगोपाल ने कहा कि अमित मेरी पूरी जिम्मेदारी संभालता था। मेरी तबीयत खराब रहती है , मैं हार्ट का पेशेंट हूं। पांच महीने पहले ही मुझे पेशमेकर लगा है। घर की सारी जिम्मेदारी अमित पर थी। अमित ही शादी की सभी तैयारियां कर रहा था। अब वह कहां है, कुछ पता नहीं। मां उमा देवी ने बताया कि अमित शादी को लेकर बेहद उत्साहित था। अब मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

वॉट्सऐप और मैसेंजर का खुलना

दूल्हे के छोटे भाई राहुल ने बताया कि मंगलवार रात अमित का वॉट्सऐप और फेसबुक मैसेंजर कुछ मिनटों के लिए एक्टिव हुआ था। परिवार को उम्मीद है कि वह सुरक्षित होगा। अभी तक पुलिस और परिवार ये समझ नहीं पा रहा है कि आखिर हुआ क्या है। लड़का खुद कहीं चला गया है या फिर अगवा हुआ है अथवा कोई और अनहोनी उसके साथ हो गई है। जिससे दोनों परिवारों में मातम छाया हुआ है।

लड़की का परिवार भी परेशान

जिस लड़की से अमित की शादी तय हुई थी, उसका भी परिवार परेशान है। वह रोजाना फोन करके दूल्हे की जानकारी मांगता है। दोनों परिवार अब पुलिस से जल्द से जल्द सुराग मिलने की उम्मीद कर रहे हैं पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। दोनों परिवारों के लिए यह घटना बेहद दर्दनाक और तनावपूर्ण बनी हुई है।

 

ये भी पढ़ें…

लूडो खेलकर स्लीपर कोच में यात्रियों के फोन का पासवर्ड चुराता...फिर कर देता कांड

साथी को बचाने के लिए ये करोड़पति बुजुर्ग बना फर्जी IPS, ऐसे खुला राज

 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP में बन रहा नया नेशनल हाईवे! बाराबंकी से बहराइच सुपरफास्ट सफर
Jal Jeevan Mission 2.0: यूपी में ग्रामीण जल योजना को बढ़ावा, केंद्र और राज्य ने किया अहम एमओयू