गाय को जिंदा निगल गया 16 फीट का अजगर, लोगों ने कैसे छुड़ाया, देखें वीडियो

Published : Sep 12, 2024, 06:53 PM ISTUpdated : Sep 12, 2024, 06:54 PM IST
python

सार

आगरा में एक 16 फीट के अजगर ने गाय को जिंदा निगल लिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ग्रामीणों ने गाय को अजगर के चुंगल से छुड़ाया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

आगरा. उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक 16 फीट का अजगर गाय को जिंदा निगल गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देख लोग हैरान है कि आखिर एक अजगर कैसे इतनी बड़ी गाय को निगल सकता है, हालांकि यही सच है। बड़ी मुश्किल से ग्रामीणों ने गाय को अजगर के चुंगल से छुड़ाया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। 

 

 

16 फीट का अजहर निगल गया पूरी गाय

जानकारी के अनुसार- घटना चित्राहाट थाना क्षेत्र के पारना गांव के पास यमुना नदी के किनारे जंगल की है। यहां एक 16 फीट के अजगर की जैसे ही गाय पर नजर पड़ी उसने झपट्टा मारकर गाय को निगलना शुरू कर दिया। तभी एक चरवाहे की नजर गाय को निगल रहे अजगर पर पड़ी तो उसने चिल्लाना शुरू किया और ग्रामीणों को एकत्रित कर लिया, लाठी और डंडे की मदद से ग्रामीणों ने गाय को अजगर के चुंगल से छुड़ाया, लेकिन तब तक गाय की मौत हो चुकी थी ग्रामीणों ने इस घटना की सूचना वन विभाग को दी जिसके बाद भी कोई मौके पर नहीं पहुंचा इसके बाद ग्रामीणों ने ही अजगर को पकड़ कर जंगल में छोड़ इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

पहले भी हो चुकी घटना

इससे पहले भी एक अजगर बकरी को जिंदा निकल गया था, उस अजगर की लंबाई करीब 10 फीट थी। जब ग्रामीणों ने अजगर के चुंगल से बकरी को छुड़ाया,  तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। आपको बता दें, बारिश के मौसम में सांप, बिच्छू सहित जहरीले जीव जंतु की भरमार हो जाती है। अजगर भी इस मौसम में निकल आते हैं। इस लिए इस मौसम में बड़ी सावधानी से रहना चाहिए, ताकि किसी प्रकार की कोई घटना नहीं हो। 

यह भी पढ़ें : क्लास में पढ़ाने की जगह मैडम को किस रहा था टीचर, आखिर कौन थी वह महिला

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UNESCO ने दीपावली को दी वैश्विक मान्यता, CM योगी बोले- 'भारत की सांस्कृतिक शक्ति का सम्मान'
4 साल इंतजार के बाद पैदा हुए बच्चे की 23वें दिन नींद में मौत, पैरेंट्स को अलर्ट करने वाली खबर!