अमेठी: विधवा महिला के इश्क से मचा PM आवास योजना के अफसरों में हड़कंप, लखनऊ तक चर्चे

Published : Jul 31, 2025, 04:15 PM ISTUpdated : Jul 31, 2025, 05:30 PM IST
amethi news

सार

Amethi News : उत्तर प्रदेश के अमेठी की एक विधवा महिला ने अपने कारनामे से सबके होश उड़ा दिए। युवती पीएम आवास योजना की पहली किस्त के 40 हज़ार रुपए मिलते ही अपने प्रेमी के साथ भाग गई। अब विभाग के अधिकारियों के महिला को ढूंढ़ने में पसीने छूट रहे हैं। 

UP NEWS : प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेने के लिए लोगों को सालों लग जाते हैं, तब कहीं जाकर उनको योजना का लाभ मिल पाता है। लेकिन उत्तर प्रदेश के अमेठी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक महिला स्कीम की पहली किश्त के 40 हजार रुपए मिलते ही अपने प्रेमी के साथ भाग गई। जब गांव में लोगों को इसके बारे में पता चला तो हड़कंप मच गया।

अमेठी विकास खंड के रेभा गांव का मामला

दरअसल, यह दिलचस्प मामला अमेठी विकास खंड के रेभा गांव का है। जहां उतरा कुमारी नाम की विधवा महिला अपने तीन बच्चों को लेकर गांव के ही रहने वाले युवक के साथ फरार हो गई। साथ में पीएम आवास में मिली 40 हजार रुपए की पहली किश्त भी लेकर गई। मामले के बारे में जब पता चला तो बीडीओ बृजेश सिंह मौके पर पहुंचे। लेकिन उनको घर पर सिर्फ ताला लटका मिला, उन्होंने बताया कि महिला के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अमेठी से लेकर लखनऊ तक हड़कंप

प्रधानमंत्री आवास योजना विभाग में महिला के कारनामे को लेकर अमेठी से लेकर लखनऊ तक हड़कंप मचा हुआ है। आरोपी महिला के खिलाफ नोटिस जारी कर जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही महिला और उसके प्रेमी के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। लेकिन महिला का कहीं कोई सुराग नहीं मिला। अब अधिकारियों को उसका पता लगाने में पसीना छूट रहा है। उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी गई है। 

शादी के कुछ दिन बाद ही हो गई विधवा

ग्रामीणों ने बताया कि उतरा कुमारी की शादी 2013 में गांव के ही राम संजीवन के साथ हुई थी। लेकिन शादी के बाद पति बीमार रहने लगा और उसकी मौत हो गई। इसके बाद महिला के गांव के ही रहने वाले एक युवक से बातचीत करने लगी। दोनों मोबाइल पर घंटों बातें करने लगे, इसके बाद वह मिलने भी लगे। जब युवक उससे मिलने के लिए घर आता तो परिवार के लोग इसका विरोध करते, लेकिन दोनों पर इसका कोई असर नहीं होता। पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने बताया कि उतरा का पति की मौत के बाद ही अफेयर हो गया था। वह तो पीएम आवास योजना की किस्त का इंतजार कर रही थी। जैसे ही पैसा आया तो वह फरार हो गई।

 

 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

UP Police Result 2026 Out: 76184 अभ्यर्थी अगले चरण के लिए चयनित, जानें कटऑफ, DV-PST डेट और रिजल्ट डाउनलोड करने का तरीका
मासूम की आंख में पेंसिल, बड़े भाई की पिटाई और CCTV भी गायब… फिरोजाबाद के स्कूल पर FIR