अयोध्या दीपोत्सव 2024 की सफलता के लिए राम की पैड़ी पर हुई पूजा-अर्चना

Published : Oct 22, 2024, 05:47 PM IST
Ayodhya-Deepotsav-2024-Vedic-rituals-held-at-Ram-Ki-Paid

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में अयोध्या में आठवां दीपोत्सव भव्य रूप से मनाया जाएगा। अवध विश्वविद्यालय की कुलपति ने राम की पैड़ी पर पूजा-अर्चना की और 28 लाख से ज़्यादा दीयों से नया विश्व रिकॉर्ड बनाने का लक्ष्य रखा है।

अयोध्या, 22 अक्टूबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल मार्गदर्शन में आठवां दी उत्सव को भव्य और दिव्या बनाने के लिए। इसी क्रम में डाॅ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो0 प्रतिभा गोयल ने दीपोत्सव-2024 को ऐतिहासिक बनाने के लिए मंगलवार को प्रातः 7 बजे राम की पैड़ी पर मुख्य यजमान के रूप में वैदिक मंत्रोचार के साथ पूजन अर्चन किया। इस पूजन में सरयू मन्दिर के पुजारी नेत्रजा मिश्र सहित अन्य ने विधि विधान से दीपोत्सव की सफलता के लिए पूजन कराया। कुलपति ने बताया कि प्रभु श्रीराम के आशीर्वाद से प्रांतीय दीपोत्सव का विश्व रिकॉर्ड बनेगा। श्रीरामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के बाद का होने वाले इस पहले दीपोत्सव के लिए भारतीय जनमानस सहित देश-दुनिया के लोग बड़ी उत्सुकता से प्रतीक्षारत हैं।

विश्वविद्यालय प्रशासन दीपोत्सव की तैयारियों के दे रहा अंतिम रूप

विश्वविद्यालय प्रशासन दीपोत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप दे रहा है जिससे दीपोत्सव के वॉलेंटियर्स व पदाधिकारी 30 अक्टूबर को पिछले रिकॉर्ड को तोड़ते हुए विश्व पटल पर नया रिकॉर्ड स्थापित करेंगे। कुलपति प्रो0 गोयल ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल मार्गदर्शन में दीपोत्सव को और भव्य बनाने के लिए 28 लाख से अधिक दीए सजाने के साथ 25 लाख से अधिक दीए प्रज्ज्वलित किए जायेंगे। इस कार्य में आवासीय परिसर, संबद्ध महाविद्यालयों, इण्टर कालेज एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के 30 हजार वॉलेंटियर्स लगाए जा रहे हैं। कुलपति के अनुसार, सभी के सहयोग से आठवें दीपोत्सव में सातवीं बार गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज करायेंगे।

पूजन कार्यक्रम में यह भी रहे उपस्थित...

इस दीपोत्सव पूजन कार्यक्रम में विवि के कुलसचिव डाॅ0 अंजनी कुमार मिश्र, परीक्षा नियंत्रक उमानाथ, दीपोत्सव नोडल अधिकारी प्रो0 संत शरण मिश्र, प्रो0 नीलम पाठक, प्रो0 सिद्धार्थ शुक्ला, प्रो0 गंगाराम मिश्र, प्रो0 अनूप कुमार, डॉ सुरेन्द्र मिश्र, डॉ विजयेन्दु चतुर्वेदी, डॉ त्रिलोकी यादव, डॉ अंशुमान पाठक, प्रोग्रामर रवि मालवीय, कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राजेश पाण्डेय व पूर्व अध्यक्ष डॉ राजेश सिंह, अभियंता आरके सिंह, आशीष मिश्रा सहित अन्य मौजूद रहे।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 25 July 2026: गुजरात में बहुत भारी बारिश, दिल्ली-NCR, यूपी, एमपी, महाराष्ट्र समेत 8 राज्यों में मौसम का अलर्ट, IMD अपडेट
Weather Forecast 24 July 2026: दिल्ली से मुंबई तक बारिश, इन 7 राज्यों में कहीं गरजेंगे बादल तो कहीं तूफान का अलर्ट