मेहमानों के लिए 1800 कमरे, VIP जेट की लाइन… अयोध्या में चल रही है जबरदस्त तैयारियां

Published : Nov 24, 2025, 12:46 PM IST
ayodhya ram mandir flag hoisting security traffic update

सार

25 नवंबर को अयोध्या में राम मंदिर के शीर्ष पर प्रधानमंत्री मोदी धर्म ध्वज फहराएंगे। कार्यक्रम से पहले सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। 40 से अधिक प्राइवेट जेट, 1800 कमरे, टेंट सिटी और मेडिकल कैंप की विशेष व्यवस्था की गई है।

अयोध्या में 25 नवंबर को ऐतिहासिक क्षण बनने जा रहा है, जब राम मंदिर के शीर्ष शिखर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी धर्म ध्वज फहराएंगे। शहर का वातावरण इन दिनों किसी उत्सव से कम नहीं है, राम नगरी में सुबह से रात तक भजन, पूजा और तैयारियों की गूंज सुनाई दे रही है। मंदिर परिसर में चल रहे विशेष अनुष्ठान का आज चौथा दिन है और मेहमानों का पहुंचना भी शुरू हो चुका है। पूरे शहर में श्रद्धा और सुरक्षा, दोनों का संतुलन दिख रहा है।

संघ प्रमुख का अयोध्या आगमन आज

आज 24 नवंबर की दोपहर 12 से 1 बजे के बीच संघ प्रमुख के अयोध्या पहुंचने का कार्यक्रम तय है। यहां वह सबसे पहले गुरुद्वारा ब्रह्मकुंड में ग्रंथियों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वह राम जन्मभूमि परिसर पहुंचकर रामलला के दर्शन करेंगे और परिसर में बने विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना करेंगे।

यह भी पढ़ें: तैयार हो जाएं! कल अयोध्या में होने वाला है अब तक का सबसे बड़ा समारोह, जानिए सब कुछ

40 से अधिक प्राइवेट जेट अयोध्या में करेंगे लैंड

प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए विशेष अतिथियों को एक दिन पहले ही अयोध्या पहुंचने का निर्देश दिया गया है। जानकारी के अनुसार, इन वीवीआईपी मेहमानों को लेकर आने वाले 40 से अधिक प्राइवेट जेट अयोध्या एयरपोर्ट पर लैंड करेंगे। एयरपोर्ट से लेकर उनके ठहरने के स्थान तक पूरे मार्ग पर सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं। राम जन्मभूमि ट्रस्ट ने अतिथियों को एयरपोर्ट से पहुँचाने के लिए विशेष वाहनों की व्यवस्था की है।

1800 कमरे बुक, 5000 से अधिक स्वयंसेवक तैनात

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मेहमानों के ठहरने के लिए होटल और होमस्टे में 1800 कमरे बुक किए हैं। अतिथियों की सुरक्षा और व्यवस्था के लिए 5000 से अधिक स्वयंसेवक तथा अयोध्या पुलिस बल को तैनात किया गया है। शहर में 8 स्थानों पर भोजन प्रसाद की व्यवस्था भी की गई है, ताकि किसी को भोजन संबंधी परेशानी न हो।

मेडिकल इमरजेंसी के लिए 7 कैंप और अस्पताल हाई अलर्ट पर

स्वास्थ्य विभाग ने शहर के अलग-अलग हिस्सों में 7 मेडिकल कैंप स्थापित किए हैं। श्रीराम हॉस्पिटल मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल को हाई अलर्ट पर रखा गया है। सभी मेडिकल स्टाफ की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। एयरपोर्ट से राम पथ होते हुए राम मंदिर तक जाने वाले सभी मार्गों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है।

सीएम योगी भी पहुंचेंगे अयोध्या

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी आज दोपहर 2 से 3 बजे के बीच अयोध्या पहुंचेंगे। उनके दौरे को लेकर भी सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट हैं।

3000 क्षमता वाली टेंट सिटी तैयार

ध्वजारोहण कार्यक्रम में आने वाले अतिथियों की व्यवस्था के लिए 3000 लोगों की क्षमता वाली विशाल टेंट सिटी बनाई गई है। यह कारसेवक पुरम और तीर्थ क्षेत्र पुरम में स्थापित की गई है। एक टेंट में करीब 6 लोगों के रहने की सुविधा है। इन टेंट सिटी को वैदेही नगर, रघुनंदन नगर, भरत–शत्रुघ्न नगर और सौमित्र नगर नाम दिया गया है। वैदेही नगर विशेष रूप से महिला अतिथियों के लिए सुरक्षित किया गया है।

भोजनालय और विशेष वोल्फ कार्ट की व्यवस्था

यात्रियों को भोजन की दिक्कत न हो इसका ध्यान रखते हुए दो बड़े भोजनालय बनाए गए हैं। विवाह पंचमी पर 25 नवंबर की सुबह 8:30 बजे राम मंदिर तक मेहमानों को पहुंचाने के लिए वोल्फ कार्ट भी लगाई जाएगी। ध्वजारोहण से पहले ध्वज का पूजन भी पूरे विधि-विधान से संपन्न कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें: अयोध्या जाने का प्लान है? रास्ते में न फंसें- जानिए सही रूट और किन वाहनों पर लगी रोक

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

कौन हैं शालिनी यादव? पीएम मोदी के खिलाफ लड़ चुकी, अब सेक्स रैकेट केस में नाम!
लखनऊ वालों के लिए खुशखबरी! इस दिन शुरू होगी सहारनपुर वंदे भारत, होगा सुपरफास्ट सफर