सूदखोरों से परेशान व्यापारी ने फेसबुक लाइव में खुद को मारी गोली, सुसाइड का वीडियो हो रहा वायरल

Published : Feb 01, 2023, 05:21 PM ISTUpdated : Feb 01, 2023, 05:24 PM IST
ballia suicide

सार

यूपी के बलिया में गन के व्यापारी ने फेसबुक लाइव के दौरान खुद को गोली मार ली। व्यापारी ने बताया कि वह सूदखोरों से काफी परेशान है। पैसे दिए जाने के बाद भी सूदखोर उसे परेशान कर रहे थे।

बलिया: सूदखोरों से परेशान एक व्यापारी ने फेसबुक लाइव पर खुद को गोली मार ली। गन के व्यापारी ने सुसाइड करने से पहले इस पूरी घटना का कारण भी बताया। इसी के साथ पीएम मोदी और सीएम योगी से मदद की गुहार लगाते हुए परिवार के भरण-पोषण का ध्यान रखने के लिए कहा।

अस्पताल पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने ली जानकारी

गन व्यापारी के द्वारा फेसबुक लाइव पर सुसाइड किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। परिजनों ने इस घटना के बाद घायल अवस्था में व्यापारी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना मिलने पर एएसपी दुर्गा प्रसाद तिवारी, सीओ सिटी जितेंद्र कुमार, कोतवाली राजीव सिंह भी अस्पताल पहुंचे और मामले की पूरी जानकारी ली। आपको बता दें कि स्टेशन मालगोदाम रोड पर स्थित बलिया आर्म्स कॉरपोरेशन के मालिक नंद लाला गुप्ता ने बुधवार को सुसाइड कर लिया। सुसाइड करने से पहले वह फेसबुक पर लाइव आए। उन्होंने बताया कि कुछ लोगों से उन्होंने कर्ज लिया था। कर्ज से ज्यादा पैसे चुकाने के बावजूद उन्हें परेशान किया जा रहा है। उनका घर तक लिखवा लिया गया है। उन्होंने पीएम मोदी और सीएम योगी से मदद की गुहार लगाते हुए फेसबुक लाइव पर ही खुद को गोली मार ली।

 

कर्ज के चलते परेशान था व्यापारी

घटना की जानकारी लगते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आसपास के लोग भी आनन-फानन में व्यापारी की दुकान पर पहुंचे। इस बीच व्यापारी के परिजनों का रो-रोकर बुला हाल है। नंदलाल गुप्ता को जानने वाले लोग इस घटना का वीडियो देखकर हैरान हैं। वहीं व्यापारी की मौत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि परिजनों की ओर से प्राप्त तहरीर के आधार पर आगे एक्शन लिया जाएगा। इस घटना के बाद क्षेत्र के व्यापारियों में भी नाराजगी देखी जा रही है। पुलिस परिजनों से यह जानने का प्रयास कर रही है कि फेसबुक लाइव के दौरान जिन लोगों का जिक्र व्यापारी ने किया वह कौन हैं। नंद लाल गुप्ता के द्वारा किनसे पैसा लिया गया और कौन लोग इन दिनों उसे परेशान कर रहे थे।

बुलंदशहर: शिक्षक की पिटाई के लिए विद्यालय पहुंचे दबंग, ढाल बनकर खड़ी हुई छात्रा, वीडियो वायरल

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Kalinjar Mahotsav 2026: बांदा में 15-17 फरवरी तक सांस्कृतिक और खेल महोत्सव का भव्य आयोजन
Yogi Government Update: कैम्पियरगंज में बनेगा वानिकी विश्वविद्यालय, युवाओं को नौकरी और किसानों को आय का लाभ