बॉयफ्रेंड ने नहीं मानी 'ना', फिर पत्नी ने पति संग मिलकर सिखाया ऐसा सबक कि रह जाएंगे दंग!

Published : Jul 06, 2025, 09:41 AM IST
Bulandshahr murder case

सार

Love, Lust & Murder: जब 'ना' सुनकर बौखलाया प्रेमी…पति को सच पता चला, पत्नी ने बॉयफ्रेंड को कहा– 'अब हम संबंध नहीं बनाएंगे', लेकिन जब वो नहीं माना तो मिलकर रचा गया खौफनाक मर्डर प्लान! बुलंदशहर में लव ट्रैंगल का ऐसा अंत चौंका देगा आपको!

Bulandshahr murder case: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में एक युवक की हत्या के मामले ने पूरे इलाके को हिला दिया है। यह कोई साधारण मर्डर नहीं, बल्कि एक लव-ट्रैंगल की कहानी है, जिसमें प्रेम, अवैध संबंध, धोखा और खून सब कुछ शामिल है।

किसने और किसकी की हत्या?

हत्या की यह वारदात गाजियाबाद निवासी 32 वर्षीय अमित चौधरी और उसकी पत्नी प्रियंका (31) ने मिलकर अंजाम दी। मृतक युवक की पहचान अब्दुल वाहिद के रूप में हुई है, जो डासना कस्बे का निवासी था।

हत्या की क्या थी वजह?

वाहिद और प्रियंका के बीच लंबे समय से अवैध संबंध थे। दोनों एक-दूसरे से मिलते थे, जब प्रियंका का पति घर पर नहीं होता। लेकिन जब अमित को पत्नी के इस रिश्ते की भनक लगी तो उसने विरोध किया और पत्नी को संबंध तोड़ने के लिए मजबूर किया। प्रियंका ने भी प्रेमी वाहिद को स्पष्ट कह दिया— "सुनो! अब हम संबंध नहीं बनाएंगे, मेरे पति को सब पता चल गया है।" लेकिन वाहिद नहीं माना। उसने जबरदस्ती संबंध बनाए रखने की जिद की और कहा कि वह पीछे नहीं हटेगा।

हत्या की रात: गुस्सा, बहस और खून 

वाहिद एक दिन फिर प्रियंका के घर आ धमका। प्रियंका ने तत्काल अपने पति अमित को फोन कर बुलाया। जब अमित घर पहुंचा, तो वाहिद से बहस शुरू हो गई। गुस्से में अमित ने प्रियंका से कहा कि वो उसे सबक सिखाए। प्रियंका ने लोहे की पाइप उठाई और वाहिद के सिर पर जोरदार वार किया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

लाश ठिकाने लगाने की साजिश 

हत्या के बाद दोनों ने वाहिद की लाश को चादर में लपेटा, कार में डाला और बुलंदशहर के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के जंगल में ले जाकर फेंक दिया। उसकी मोपेड को घर के पास झाड़ियों में छिपा दिया गया।

25 जून को गुमशुदगी, 28 जून को शव बरामद 

वाहिद के बेटे हामिद अली ने 25 जून को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 28 जून को पुलिस को उसका शव झाड़ियों में मिला। जांच के बाद पुलिस ने प्रियंका और अमित को गिरफ्तार किया, जिन्होंने अपराध कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

वाराणसी एयरपोर्ट पर Air India Express यात्री की फायरिंग! 2 स्क्रीनर घायल, क्यों चली गोली?
Weather Forecast 16 August 2026: दिल्ली-NCR, यूपी, MP और छत्तीसगढ़ में बारिश-तूफान, महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट