महाकुंभ 2025: 41 साल से मौन, चाय पर हैं जिंदा!  जानें 'चाय वाले बाबा' का रहस्य

महाकुंभ 2025: 41 साल से मौन, चाय पर हैं जिंदा! जानें 'चाय वाले बाबा' का रहस्य

Published : Jan 03, 2025, 11:44 AM ISTUpdated : Jan 03, 2025, 04:48 PM IST

महाकुंभ 2025 में  शामिल होने के लिए पहुंचे ‘चाय वाले बाबा’  चर्चाओं में हैं। उन्होंने 41 साल से मौन व्रत धारण किया हुआ है। बाबा रोजाना सिर्फ 10 कप चाय पीते हैं। बाइक चलाने के शौकीन इन बाबा की रफ्तार 100 किमी/घंटा से कम नहीं होती है।

Asianetnews Hindi Exclusive: प्रयागराज महाकुंभ से सूर्य प्रकाश त्रिपाठी की रिपोर्ट 

महाकुंभ 2025 के लिए साधु संतों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। इस दौरान कई ऐसे साधु संत भी वहां पहुंच रहे हैं जिनके कारनामें हैरान करने वाले हैं। एक ऐसे ही बाबा से एशियानेट न्यूज हिंदी ने बातचीत की जो 41 सालों से मौन रखे हुए हैं।  खास बात है कि बाबा अपने भक्तों को चाय पिलाकर प्रसाद देते हैं। इन्हें सभी लोग प्यार से 'चाय वाले बाबा' के नाम से भी जानते हैं। इतना ही नहीं बाबा की एक और खास बात है कि उन्हें बाइक राइडिंग का शौक है और उनकी बाइक की रफ्तार 100 किमी प्रति घंटे से कम नहीं होती। चाय वाले बाबा का असली नाम दिनेश स्वरूप ब्रह्मचारी है। वह प्रतापगढ़ के चिलबिला स्थित शिवशक्ति बजरंग धाम से आए हैं। बाबा ने 41 साल पहले मौन व्रत धारण किया और अन्न-जल का त्याग कर दिया। वह दिनभर में केवल 10 कप चाय पर जीवित रहते हैं। उनकी यह साधना भक्तों और श्रद्धालुओं के बीच चर्चा का विषय है।

M.Tech बेटे के साथ 5 साल जेल में रहे आजम खान का छलका दर्द, सुनाई आपबीती!
VARANASI Dosa Shop Controversy: पिता की पिटाई के बाद बेटियों का गुस्सा देख उड़ जाएंगे होश!
Chirag Paswan ने SP-Congress को घेरा! Damdar Dalits पर ऐसा बयान, मचेगा बवाल!
डूबते सूरज को भी क्यों देते हैं अर्घ्य? CM योगी आदित्यनाथ ने भोजपुरी में समझाया छठ महापर्व का महत्व
Bhai Dooj in Jail: न जेल की सलाखें रोक पाईं, न दीवारें… भाई दूज पर भाइयों से मिलने पहुंचीं बहनें!
05:06UP News: "भारत में बांग्लादेश जैसे हालात लाएंगे...?" Kanpur में ये क्या बोल गए Brajesh Pathak?
Bageshwar Baba पर Ban की मांग! Akhilesh Yadav ने पूछा- सनातनियों के Bulldozer कहां गए?
05:25Mainpuri Encounter: लूट की कार से घूम रहे थे लुटेरे! पुलिस से हो गया सामना, और फिर...?
05:30Yogi Speech: ‘किंगमेकर’ पर तंज, नेहरू से सवाल...दिल्ली के प्रदर्शन पर क्या बोले योगी? WATCH
03:26Acharya Pramod Krishnam: मोदी अर्जुन, विपक्ष कौरव! सपा-कांग्रेस गठबंधन और 2029 को लेकर कृष्णम की बड़ी भविष्यवाणी