सीएम योगी ने बुढ़ियाबारी में जताया शोक, उमेश यादव के परिजनों को बंधाया ढांढस

Published : Mar 07, 2025, 03:06 PM IST
Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath (Photo/ANI)

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वर्गीय ग्राम प्रधान उमेश यादव के परिवार को सांत्वना दी और उन्हें ढांढस बंधाया। उमेश यादव का 25 फरवरी को निधन हो गया था।

गोरखपुर, 6 मार्चः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को स्वर्गीय उमेश यादव के गांव बुढ़ियाबारी पहुंचे। जंगल कौड़िया ब्लॉक के बुढ़ियाबारी गांव के प्रधान उमेश यादव (60) का 25 फरवरी को निधन हो गया था। मुख्यमंत्री ने स्व. उमेश यादव के चित्र पर पुष्पांजलि भी अर्पित की। उन्होंने शोकाकुल परिवारीजनों को ढांढस भी बंधाया।

सीएम योगी के सामने यह लोग  रहे मौजूद

जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को स्वर्गीय उमेश यादव के गांव पहुंचे तो इस दौरान स्व. यादव की पत्नी भारती यादव, पुत्र कृष्णा यादव समेत परिवार के बलबीर यादव, अजीत यादव, सुशील यादव, सुजीत यादव, यादवेंद्र यादव, पंकज यादव आदि मौजूद रहे।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Gorakhpur International Stadium: योगी सरकार में बदला यूपी का चेहरा, गोरखपुर स्टेडियम पर बोले हरदीप पुरी
UP News: योगी सरकार के बड़े प्लान से यूपी में शुरू होगी नई कृषि क्रांति, IIT कानपुर की नई तकनीक से गोबर बनेगा सुपर फर्टिलाइजर