मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दो दिवसीय प्रयागराज दौरा आज से

Published : Jan 09, 2025, 11:28 AM IST
yogi adityanath

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय प्रयागराज दौरे पर विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे और विकास परियोजनाओं का जायजा लेंगे। वे संत समाज के साथ संवाद करेंगे और कुंभ मेले की तैयारियों का निरीक्षण भी करेंगे।

प्रयागराज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार, शुक्रवार प्रयागराज दौरे होंगे। दो दिनों के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों और विकास परियोजनाओं का जायजा लेंगे। और संत समाज के साथ संवाद करेंगे। गुरुवार को मुख्यमंत्री दोपहर 2 बजे डीपीएस मैदान स्थित हेलीपैड पर पहुंचेंगे। वहां से वे सेक्टर 23 स्थित जजेज कॉलोनी में निरीक्षण के लिए दोपहर 2:10 बजे पहुंचेंगे। इसके बाद 2:40 बजे अखाड़ा सेक्टर 20 में खाक चौक के अध्यक्ष, महामंत्री, और अन्य संतों से मिलेंगे। यहां प्रत्येक अखाड़े में जाकर संतों से संवाद करेंगे।

साधु-संतों के साथ करेंगे भोजन

शाम 4:10 बजे वे सेक्टर 18 स्थित दांडीबाड़ा शिविर का निरीक्षण करेंगे। 4:20 बजे वे सेक्टर 3 में डिजिटल कुंभ अनुभव का उद्घाटन करेंगे। शाम 4:40 बजे आईटीआरसीसी में अफसरों के साथ बैठक करेंगे और शाम 5:45 बजे डिजिटल मीडिया सेंटर का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद शाम 6:45 बजे रेडियो ट्रेनिंग हाल का निरीक्षण करेंगे।शाम 6:50 बजे मुख्यमंत्री 13 अखाड़ों के संतों और साधु-संतों के साथ भोजन करेंगे। इसके बाद वे 7:50 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे और रात्रि विश्राम करेंगे।

आकाशवाणी चैनल का करेंगे शुभारंभ

शुक्रवार की सुबह 9 बजे मुख्यमंत्री आकाशवाणी चैनल का शुभारंभ करेंगे। 9:35 बजे बहुगुणा मार्केट में कमला बहुगुणा की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। सुबह 10 बजे नंदी सेवा संस्थान की "मां की रसोई" का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद 10:15 बजे एसआरएन अस्पताल का निरीक्षण करेंगे। सुबह 10:30 बजे ऐरावत घाट पहुंचकर निरीक्षण करेंगे। दोपहर 12 बजे यूपी स्टेट पवेलियन और डिजिटल कुंभ प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री निजी कार्यक्रमों में शामिल होंगे और दोपहर 2 बजे बमरौली एयरपोर्ट से रवाना होंगे।

यह भी पढ़ें: लॉस एंजिल्स: जंगल की आग से 5 की मौत, 70 हजार लोगों ने घर छोड़ा, खौफनाक तस्वीरें

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश के लखनऊ-कानपुर, आगरा-मेरठ से गोंडा तक तपती गर्मी, राहत के आसार कम
UP Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: लखनऊ से प्रयागराज तक गर्मी का कहर, जानें 10 प्रमुख जिलों का मौसम