
कुशीनगर: कसया के भैंसहां में फोरलेन किनारे मकान में बुधवार की देर शाम आठ बजे सिपाही की पत्नी का शव बरामद किया गया। शव कमरे में बेड पर पड़ा हुआ था। बदबू आने के बाद पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई थो बेड पर शव पड़ा हुआ था। घटना की जानकारी लगते ही एएसपी रितेश कुमार सिंह, सीओ कुंदन कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे। उनके द्वारा आसपास के लोगों से जानकारी हासिल की गई। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सिपाही आजमगढ़ का रहने वाला है और घटना के सामने आने के बाद से वह फरार है।
लोगों को पहले जानवर के मरने का हुआ शक
जटहाबाजार थाने में तैनात सिपाही रोशल राय तकरीबन छह माह पहले भैंसहां में किराए के मकान में रहने के लिए आया था। इसके बाद बीच में वह और उसकी पत्नी कहीं चले गए। 14 जनवरी 2023 को सिपाही और उसकी पत्नी फिर से उसी मकान में रहने के लिए आ गए। कुछ दिनों से कमरा बंद था। इसी के साथ सिपाही की 23 वर्षीय पत्नी सोनी भी किसी को नजर नहीं आ रही थी। इसी बीच बदबू उठने के बाद लोगों को आसपास जानवर के मरने की आशंका हुई। हालांकि खोजबीन के बाद पता लगा कि बदबू कमरे से आ रही है। इसके बाद मामले को लेकर पुलिस को सूचित किया गया।
कई दिनों से बंद आ रहा था सोनी का फोन
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर पुलिसकर्मी अंदर गए। अंदर पड़े महिला के शव का अधिकांश हिस्सा सड़ चुका था। इसके बाद ही पुलिस की ओर से अंदाजा लगाया जा रहा है कि शव 5-6 दिन पुराना है। घटना की जानकारी मिलने के बाद एएसपी रितेश कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे हुए हैं। वहीं घटना के बाद मृतका के परिजनों ने सिपाही पर हत्या का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि कई दिनों से सोनी का फोन नहीं उठ रहा था। सिपाही का फोन भी स्वीच ऑफ था। वहीं मामले में पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। आरोपी सिपाही की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर सिपाही को गिरफ्तार किया जाएगा।
28 साल की बहू पर आया 70 साल के बुजुर्ग का दिल, सोशल मीडिया जमकर वायरल हो रही शादी की फोटो
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।