मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या रविवार की शाम भक्ति और आलोक से जगमगाई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरयू तट पर मां सरयू की आरती कर दीपोत्सव-2025 का शुभारंभ किया।
अयोध्या दुल्हन की तरह सजी है, रामनगरी में दिवाली के मौके पर 9वां दीपोत्सव मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर में दीप जलाकर और सरयू के तट पर आरती पूजन कर इसका शुभारंभ किया। इस अद्भुत दृश्य को देखने के लिए भारत ही नहीं, विदेशों से भी लोग अयोध्या पहुंचे हैं।
210
अयोध्या में दीपोत्सव के दौरान दो गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बने। पहला, 26 लाख 17 हजार 215 दीपक एक साथ जलाए गए। दूसरा, सरयू तट पर 2128 अर्चक सरयू की महाआरती की गई।
310
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने पर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के निर्णायक रिचर्ड स्टेनिंग ने कहा, "आज हमने ऐसा अद्भुत प्रदर्शन पहली बार देखा है। दीपोत्सव 2025 में हिस्सा लेने के लिए सरयू नदी के तट पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।
410
दीपोत्सव के दौरान ड्रोन से दीपों की काउंटिंग हुई, जबकि राम की पैड़ी पर लेजर लाइट शो किया गया। जिसने भी यह नजारा देखा वह देखता ही रह गया। लोग बोलो-हमने अपने जीवनकाल में पहली बार ऐसा भव्य नजारा देखा है।
510
दीयों और रंग-बिरंगी रोशनियों से सरयू घाट ऐसे जमगग हो रहे हैं, जैसे वह किसी दूसरे ही लोक में आ गए हों। हर तरफ राम धुन सुनाई दे रही है। लोग अपने मोबाइल फोन से इस अद्भुत दृश्य शूट कर सहेज रहे हैं।
610
अयोध्या के इस ऐतिहासिक दीपोत्सव को देखने आए कमलेश मिश्रा ने बताया कि वह पिछले 30 सालों से पंजाब में रह रहे हैं। पहली बार अयोध्या में दिवाली का उत्सव देखने आए हैं। योगी बाबा ने इस तरह से कायाकल्प कर दिया। इस ऐसा लग रहा है, जैसे साक्षात राम भगवान को धरती पर उतार दिया है।
710
बता दें कि दीपोत्सव-2025 को ऐतिहासिक स्वरूप देने के लिए 33 हजार वालंटियर्स ने दिन रात काम किया है। जिनकी कड़ी मेहनत से आज 26 लाख 11 हजार एक सौ एक दीयों को प्रज्ज्वलित कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है।
810
सरयू तट के 56 घाटों पर विश्वविद्यालय की 2,000 से अधिक सदस्यों की टीम तैनात है। सभी वालंटियर्स सूती परिधान में ही घाटों पर उपस्थित हैं। दीयों में तेल भरने के लिए प्रत्येक वालंटियर को एक लीटर सरसों तेल की बोतल और बाती प्रज्वलित करने के लिए विशेष सावधानी बरती जाएगी।
910
दीपों जलाने के अलावा अयोध्या क सरयू नदी के तट पर राम की पैड़ी पर लेजर और लाइट शो के साथ रामलीला का मंचन किया जा रहा है। खुद सीएम योगी ने इस भव्य राम लीला को देखने के लिए लखनऊ से अयोध्या पहुंचे हैं।यह
1010
यह खूबसूरत तस्वीर भी रामनगरी अयोध्या की है, जहां छोटे-छोटे मासूम बच्चे दोपत्सव के दौरान दिए जलाते हए नजर आ रहे हैं.
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।