Harnia के मरीज में मिले महिला वाले पार्ट, डॉक्टर हैरान

Published : Aug 13, 2024, 04:21 PM IST
Harnia के मरीज में मिले महिला वाले पार्ट, डॉक्टर हैरान

सार

उत्तर प्रदेश के एक व्यक्ति के शरीर में गर्भाशय और अंडाशय पाए जाने का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। दर्द से परेशान व्यक्ति का जब ऑपरेशन किया गया तो डॉक्टर हैरान रह गए।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के एक व्यक्ति के शरीर में गर्भाशय और अंडाशय पाए जाने का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। कई दिनों से पेट दर्द से परेशान व्यक्ति का जब ऑपरेशन किया गया तो डॉक्टर हैरान रह गए। 42 वर्षीय राजगीर मिश्रा नामक इस व्यक्ति के शरीर में महिलाओं के अंग मिलने से डॉक्टर हैरान हैं।

राजगीर मिश्रा पेट दर्द से परेशान थे, जिसके बाद स्थानीय डॉक्टरों की सलाह पर उन्होंने अल्ट्रा साउंड कराया। अल्ट्रा साउंड में पेट के निचले हिस्से में मांस का एक छोटा सा टुकड़ा दिखाई दिया। रिपोर्ट में यह हर्निया की समस्या बताई गई। 

आगे के इलाज के लिए मिश्रा एक मुफ्त सर्जरी शिविर में गए। शिविर केंद्र के डॉक्टर नरेंद्र देव ने बताया कि अल्ट्रा साउंड में हर्निया होने की पुष्टि हुई थी। इसलिए सर्जरी की अनुमति दी गई। डॉ. नरेंद्र देव ने बताया कि सर्जरी के दौरान पेट के निचले हिस्से में मांस का जो टुकड़ा था, वह एक अविकसित गर्भाशय और अंडाशय निकला. 

सर्जरी के बाद राजगीर मिश्रा स्वस्थ हैं। डॉ. नरेंद्र देव ने स्पष्ट किया कि महिलाओं के अंग होने के बावजूद राजगीर मिश्रा में महिलाओं का कोई लक्षण नहीं पाया गया।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 20 July 2026: अगले 24 घंटे भारी! दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बारिश और तूफान का बड़ा अलर्ट
'दरवाजा नहीं खोलूंगा'... पत्नी के डर से कांपता रहा शिक्षक, हाथरस से आई चौंकाने वाली कहानी