
स्वतंत्रता दिवस। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्रता दिवस को लेकर खास तैयारियां चल रही हैं। इसके साथ ही आज से तिरंगा यात्रा की शुरुआत की गई। खास मौके पर शहर के सभी मल्टीप्लेक्स में देश भक्ति से जुड़ी फिल्मों को मुफ्त में देखने का मौका मिलेगा। इसके लिए करीब 15 मल्टीप्लेक्स में फाइटर फिल्म दिखाई जाएगी। सिनेमाघरों फ्री में मूवी देखने का एक ही रूल है। वो है पहले आओं पहले पाओं। इस तरह से सारे मल्टीप्लेक्स को मिलाकर 2598 लोगों के बैठने की सुविधा है। गोमतीनगर में स्थित सिनेपोलिस फन रिपब्लिक और आलमबाग के PVR फीनिक्स में शिक्षा विभाग के बच्चों को मूवी देखने हेतु सीट रिर्जव किए गए हैं।
शहर के बाकी 13 मल्टीप्लेक्स में अलग-अलग वर्गों के लिए सीटे आरक्षित की गई है। जो इस प्रकार है-सीनियर सिटीजन 30, स्कूल-कॉलेज के बच्चों 30, सामान्य लोगों के लिए 30 और दिव्यांगों के लिए 10 फीसदी सीट रिर्जव रहेगी। मूवी की टाइमिंग भी सभी थियेटर में अलग-अलग है। वेव मल्टीप्लेक्स गोमतीनगर में 12:30, सिनेपोलिस वन अवध सेंटर गोमतीनगर 1, आलमबाग बस अड्डा के पास मूवीमैक्स में 12, सहारागंज PVR 12:30, गोमतीनगर सिंगापुर मॉल PVR 12:45 और डीडी सिनेमा गोमतीनगर में 12 बजे शो शुरू होगा।
52 सेकंड के लिए थम जाएगी शहर की रफ्तार
लखनऊ में स्वतंत्र दिवस के दिन शराब की बिक्री पर पूरी तरह से बंद रहेगी। इसके अलावा बीयर, मॉडल शॉप, भांग, ताड़ी और बार भी बंद रहेगा। मामले पर DM सूर्यपाल गंगवार ने बताया-"सीएम योगी आजादी के अमृत महोत्सव के पावन अवसर पर 9:15 बजे विधान भवन पर झंडा फराहेंगे। इसके साथ शहर में एक साथ राष्ट्रगान गाया जाएगा। पूरे 52 सेकंड तक शहर का ट्रैफिक रुक जाएगा। चौराहों पर एक साथ रेड सिग्नल जल जाएगा। ऐसा शुरू करने से 5 मिनट पहले सायरन बजा कर अलर्ट कर दिया जाएगा। इसका प्रसारण एलईडी स्क्रीन, पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम और स्मार्ट सिटी में लगे ITMS के जरिए किया जाएगा।
ये भी पढ़ें: दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराने को लेकर AAP सरकार और LG में ठनी
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।