Mahakumbh 2025: साइकल चलाकर तय किया 675 किलोमीटर का सफर, बेटी संग दिल्ली से प्रयागराज पहुंचा ये शख्स

Published : Feb 19, 2025, 01:58 PM IST
mahakumbh 2025 prayagraj

सार

Mahakumbh 2025: 144 साल बाद बने शुभ संयोग में आस्था की डुबकी लगाने पहुंचे बाप बेटी ने सबसे कठिन रास्ता चुना। दोनों ने साइकिल से 675 किमी का सफर तय कर संगम में स्नान किया।

Mahakumbh 2025: महाकुंभ मेला भारत का सबसे विशाल धार्मिक समागम है जहां देश-विदेश से करोड़ो लोग आस्था की डुबकी लगाने आ रहे हैं। 144 साल बाद बने इस संयोग में हर कोई आस्था की डुबकी लगाना चाहता है। कोई यहां पहुंचने के लिए नाव का सहारा ले रहा है तो वहीं कुछ लोग नंगे पांव इस सफर को तय कर रहे हैं। इस बीच महाकुंभ में एक पिता और बेटी ने महाकुंभ में स्नान करने के लिए सबसे कठीन रास्ता चुना। दोनों ने साइकल से करीब 675 किलोमीटर का सफर तय किया और संगम में डुबकी लगाई।

दिल्ली से साइकल चलाकर प्रयागराज पहुंचे पिता-बेटी

साइकल से दिल्ली से प्रयागरज तक का सफर तय करने वाले इस शख्स का नाम उमेश पंत और बेटी का नाम अनुपमा पंत है। इस लंबे सफर को तय करके उन्होंने एक नया रिकॉर्ड बना लिया है। उन्होंने बताया कि वह दोनों वह लोगों को संदेश देना चाहते हैं कि साइकल चलाने से कई समस्यायों का हल होता है और इंसान स्वस्थय रहता है।

यह भी पढ़ें: Mahakumbh 2025: संगम में नहाने से टाइफाइड, डायरिया, हैजा का खतरा? NGT करेगा सुनवाई

साइकल यात्रा के जरिए लोगों को दिया बड़ा संदेश

संगम तट पर आस्था की डुबकी लगाने पहुंचे पिता-बेटी की जोड़ी ने साइकिल के फायदे बताते हुए पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि अगर हम अपने छोटे-छोटे कामों के लिए वाहन की जगह साइकल का यूज करें तो स्वास्थ्य में सुधार होगा और साथ ही साथ पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान दे होगा। पिता ने कहा कि साइकिल चलाने से न केवल शरीर स्वस्थ रहता है, बल्कि प्रदूषण भी कम होता है। अगर अधिक लोग साइकिल अपनाएं, तो यातायात की समस्याओं से लेकर प्रदूषण नियंत्रण तक, कई बड़े मुद्दों का समाधान हो सकता है। यह यात्रा सिर्फ एक धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि एक सामाजिक संदेश भी है, जो लोगों को साइकिल अपनाने और पर्यावरण के प्रति जागरूक होने के लिए प्रेरित कर रही है।

 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

कौन है ऋषि अगस्त्य? क्यों तमिल भाषा का माना जाता जनक, काशी से क्या है कनेक्शन
11000 वोल्ट का खतरा और प्रेम की जिद, टॉवर पर चढ़े युवक का वीडियो वायरल