शादीशुदा महिला को भगा ले गया प्रेमी, भीड़ ने मां और चाची को निर्वस्त्र घुमाया

Published : Jan 07, 2025, 01:28 PM IST
kusuinagar news

सार

कुशीनगर में एक मुस्लिम युवक पर शादीशुदा महिला को भगाने का आरोप लगाया गया। इसके बाद भीड़ ने युवक की मां और चाची को नग्न कर गांव में घुमाया और उनकी पिटाई भी की। 

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक परिवार ने मुस्लिम युवक पर शादीशुदा महिला को भगा ले जाने का आरोप लगाया। इसके बाद लड़की के ससुराल वाले मुस्लिम युवक के घर पहुंचे और जबरन युवक की मां और चाची को घर से बाहर घसीट लाए। उन्होंने बुजुर्ग मां और चाची को नग्न कर पूरे गांव में घूमाया और उनकी पिटाई भी की।  

मुस्लिम युवक पर महिला को भगाने का आरोप

बताया जा रहा है ये पूरी घटना 2 जनवरी की है। कुशीनगर के एक गांव के दलित लड़की की शादी गोरखपुर के गुलरिहा थाना क्षेत्र के एक युवक से हुई। 31 दिसंबर को महिला घर से गायब हो गई, जिसके बाद ससुरालवालों ने बहू की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने महिला के मायके में भी पूछताछ की। मायके वालों ने पास में रहने वाले एक युवक पर बेटी को भगा ले जाने का आरोप लगाया। इसके बाद महिला के ससुराल वाले युवक के घर पहुंच गए और महिलाओं के साथ गलत व्यवहार किया। 

महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाया 

पीड़ित महिलाओं का आरोप है कि कुछ लोग उनके घर में जबरदस्ती घुस गए और नग्न कर पूरे गांव में घुमाया। इसके बाद उन्होंने महिलाओं के घर के बाहर कपड़ों में आग लगा दी। इस दौरान गुलरिहा थाने के सिपाही भी वहां मौजूद रहे और उन्होंने भी महिलाओं के साथ मारपीट की। महिलाओं का कहना है कि आरोपियों ने उनका अश्लील वीडियो भी बनाया। घटना के बाद महिलाओं का नजदीकी अस्पताल में इलाज करवाया गया। 

 जांच में जुटी पुलिस 

घटना संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। लेकिन सारे आरोपी घर पर ताला लगाकर कहीं फरार हो गए हैं। पुलिस ने पीड़ित महिलाओं का बयान दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि नग्न कर घुमाने के आरोपियों के खिलाफ कोई पुख्ता सबूत नहीं मिला। 

यह भी पढ़ें: ग्वालियर में महाठगी : 32 दिन घर में कैद रहा जवान, साइबर ठगों ने बर्बाद कर दिया!

 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

अयोध्या का किसान 2 लाख रुपए किलो बेंच रहा आम, लग रही लाइन...आखिर इसमें क्या खास?
UP Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश के लखनऊ-कानपुर, आगरा-मेरठ से गोंडा तक तपती गर्मी, राहत के आसार कम