मां ने कराई रेप पीड़िता बेटी की हत्या, 'बलात्कारी' को फंसाया, ऐसे खुली पोल

Published : Sep 24, 2024, 08:04 AM ISTUpdated : Sep 24, 2024, 08:10 AM IST
rifle

सार

संभल में एक रेप पीड़िता की हत्या का मामला सामने आया है, जिसमें चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में पता चला है कि लड़की की हत्या की साजिश उसकी अपनी मां ने रची थी।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के संभल में मां ने ही अपनी रेप पीड़िता बेटी की हत्या करा दी। उसने बेल पर जेल से बाहर आए 'बलात्कारी' को फंसाया, लेकिन पुलिस ने जांच के दौरान सच का पता लगा लिया।

दरअसल, पिछले सप्ताह संभल की एक खबर चर्चा में आई थी। कहा गया था कि बेल पर जेल से बाहर आए रेप केस में आरोपी ने पीड़िता की गोली मारकर हत्या कर दी। 17 साल की लड़की अपने भाई और मां के साथ बाइक पर सवार थी तभी उसकी हत्या हुई। पुलिस ने गहराई से जांच की तो सच्चाई सामने आ गई। हत्या की साजिश लड़की की मां ने रची थी। इसमें उसके दो भाई और चाचा भी शामिल थे।

मां और भाई को नहीं आई खरोंच, पुलिस को हो गया शक

लड़की की हत्या के बाद परिजनों ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी को उसके साथ रेप मामले में आरोपी ने मार डाला। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार एक कार में सवार तीन लोगों ने उस बाइक को रोका जिसपर लड़की अपनी मां और भाई के साथ बैठी थी। इसके बाद लड़की को तीन गोली मारकर कार सवार लोग भाग गए। इस हमले में लड़की की मां और भाई को खरोंच तक नहीं आई। इससे पुलिस को शक हो गया।

रिंकू कुमार के साथ भाग गई थी लड़की, परिजनों ने लगाया था रेप का आरोप

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार परिवार ने लड़की की हत्या इस बात से नाराजगी के चलते की कि उसने इज्जत मिटा दी है। लड़की रिंकू कुमार नाम के युवक से साथ गाजियाबाद भाग गई थी। मां उसे वापस लाई थी। लड़की के परिजनों ने रिंकू के खिलाफ रेप का केस किया था।

लड़की की मां को डर था कोर्ट में सच बोल देगी बेटी

जिस वक्त लड़की की हत्या हुई उस वक्त रिंकू अस्पताल में अपने मर रहे पिता की देखभाल कर रहा था। उसी दिन उसके पिता की मौत भी हो गई। इसकी पुष्टि हॉस्पिटल के सीसीटीवी फुटेज से हुई। इससे पुलिस की जांच को एक दूसरी दिशा मिली। पुलिस ने लड़की के परिवार से पूछताछ तो वे आखिरकार टूट गए। पता चला कि लड़की की मां ने हत्या की साजिश रची थी। उसे डर था कि बेटी कोर्ट में यह गवाही नहीं देगी कि रिंकू ने उसके साथ रेप किया गया था।

हत्या वाले दिन लड़की संभल में घर वापस आई थी। मां ने उससे कहा कि रिश्तेदार से मिलने जाना है। वह मां की बातों में आ गई। उसे पता नहीं था कि उसका चाचा बंदूक लेकर इंतजार कर रहा था। उसने उसे तीन गोलियां मार दीं।

यह भी पढ़ें- 6 साल की बच्ची से रेप करने जा रहा था दरिंदा, देवदूत जैसे बंदरों ने किया बड़ा काम

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

लखनऊ के बाद इटावा में खौफनाक क्राइम, बेटे ने पिता का कत्ल कर जला दी लाश
CM Yogi Japan-Singapore Visit: सिंगापुर-जापान दौरे से ₹1.5 लाख करोड़ के MoU, जापान सिटी और ग्रीन हाइड्रोजन में बड़ी पहल