नोएडा में पड़ोसी ने बचाई युवक की जान, सैल्यूट करने वाला है बचाने का तरीका

Published : Oct 23, 2024, 11:08 AM ISTUpdated : Oct 23, 2024, 11:09 AM IST
नोएडा में पड़ोसी ने बचाई युवक की जान, सैल्यूट करने वाला है बचाने का तरीका

सार

एक पल की चूक युवक की जान ले लेती। इतनी फुर्ती और साहस से किसी को बचाना वाकई काबिले तारीफ है।

नोएडा. कभी-कभी किसी के साहसिक कदम से दूसरो की जान बच जाती है। ऐसे में तुरंत लिया गया सही फैसला ही किसी की जान बचा सकता है। ऐसा ही एक वाकया नोएडा में हुआ। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

नोएडा की एक ऊँची इमारत की 14वीं मंजिल से कूदने जा रहे एक युवक को उसके पड़ोसी ने बिना देर किए बचा लिया। वीडियो के साथ लिखा है, 'साहस और तेज़ी से आज नोएडा के सेक्टर 74 के सुपरटेक केपटाउन में एक जान बच गई। इमारत से कूदने जा रहे एक व्यक्ति को यहाँ के निवासियों ने बचा लिया।'

14वीं मंजिल से कूदने हीवाला था तभी अचानक…

वीडियो को एक्स (पहले ट्विटर) पर डॉ मेहक जंजुआ नाम के यूज़र ने शेयर किया है। वीडियो में एक व्यक्ति 14वीं मंजिल पर खड़ा दिख रहा है, जैसे वो कूदने ही वाला हो। तभी पीछे से एक व्यक्ति आता है और उसे बचाने की कोशिश करता है। फिर एक और व्यक्ति भी उसकी मदद के लिए आ जाता है। दोनों मिलकर युवक को अंदर खींच लेते हैं।

एक पल की चूक युवक की जान ले लेती। इतनी फुर्ती और साहस से किसी को बचाना वाकई काबिले तारीफ है। ज़्यादातर लोगों ने पड़ोसी के साहस की दाद दी है।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP के स्कूल में 7वीं के छात्र ने खोली ‘मैडम’ की पोल? पुलिस के सामने हुआ कुछ ऐसा, VIDEO वायरल
Weather Update 14 August 2026: दिल्ली-NCR-यूपी में भारी बारिश तो MP-छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों में तूफान-बिजली का अलर्ट