1000 में रूम के साथ फ्री मिलती थी लड़की, ग्राहकों की लगी थी लाइन, पुलिस ने मारी रेड

Published : Apr 13, 2024, 08:57 PM IST
oyo

सार

एक से दो हजार रुपए में रूम के साथ लड़की फ्री में मिलने के कारण होटल में ग्रहाकों की लाइन लगी रहती थी। ऐसे में सूचना मिलते ही पुलिस ने रेड मारकर जिस्मफरोशी के धंधे में लिप्त लड़के लड़कियों सहित मालिक को धर दबोचा है।

नोएडा. नोएडा पुलिस ने शनिवार को एक ओयो होटल में छापेमार कार्रवाई कर 6 लड़कियों सहित कई लड़कों और होटल के मालिक व ठेकेदारों को गिरफ्तार किया है। जिस्मफरोशी का धंधा कर रही लड़कियों में से 4 लड़कियां नाबालिग भी निकली है।

नौकरी के नाम पर धंधा

दरअसल नोएडा के सेक्टर 63 के बहलोलपुर क्षेत्र में एक ओयो होटल संचालित हो रहा है। इस होटल में आनेवाले ग्रहाकों को 1 से 2 हजार रुपए में रूम दिया जाता है। रूम के साथ लड़की फ्री में मिलती है। यही कारण है कि यहां ग्राहकों की लाइन लगी रहती थी। कुछ तो वेटिंग में आते थे। ऐसे में पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस ने अचानक रेड मार दी। इस ओयो होटल का नाम शीतल बताया जा रहा है। जिसमें बाहर से लाई गई लड़कियों को नौकरी का झांस देकर धंधा कराया जा रहा था। चूंकि लड़कियां इन लोगों के जाल में फंस जाती थी। इस कारण वे उनसे धंधा करवाते थे। पुलिस ने 7 लड़कियों को मौके से उठाया है।

इन्हें किया गिरफ्तार

पुलिस ने छापेमार कार्रवाई करते हुए लड़कियों के साथ ही अजरूद्दीन, अख्तर, सुमित कुमार, धर्मेन्द्र कुमार, फैय्याज और मरगूम आलम को गिरफ्तार किया है। ओयो होटल मालिक सुरेंद्र यादव निवासी बहलोलपुर और लड़कियों के सप्लायर रुकसाना व बबलू मौके से भाग गए हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: बिना पति के प्रेग्नेंट हो गई पत्नी, पति बोला मेरे साथ नहीं सोई फिर कैसे...

एक दो घंटे के लेता था पूरा पैसा

पुलिस ने कड़ी पूछताछ की तो पता चला कि ओयो में एक से दो घंटे के एक से दो हजार रुपए लिये जाते थे। जैसे ग्राहक होता था वैसे पैसे लेते थे। होटल के रूम में से कंडोम, सेक्सवर्धक दवाईयां आदि भी मिले हैं।

यह भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव के बीच में राजस्थान में बुलडोजर की एंट्री , भाजपा नेता किन के घरों पर बुलडोजर चलवा रहे.... खुद सुन लीजिए

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश के लखनऊ-कानपुर, आगरा-मेरठ से गोंडा तक तपती गर्मी, राहत के आसार कम
UP Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: लखनऊ से प्रयागराज तक गर्मी का कहर, जानें 10 प्रमुख जिलों का मौसम