पौधरोपण महाभियान- 2025 बना जन आंदोलन, सोनभद्र जिले में हुआ सर्वाधिक पौध रोपण

Published : Jul 10, 2025, 03:03 PM IST
Best summer care tips for Areca palm plant

सार

उत्तर प्रदेश में पौधरोपण महाभियान-2025 के तहत 37.21 करोड़ से ज़्यादा पौधे लगाए गए। सोनभद्र जिला सबसे आगे रहा, जबकि ग्राम्य विकास विभाग ने वन विभाग के बाद सबसे अधिक पौधे लगाए।

लखनऊ, 9 जुलाई: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन के अनुरूप पौधरोपण महाभियान- 2025 ने जन आंदोलन का रूप ले लिया। एक पेड़ मां के नाम 2.0 अभियान के तहत बुधवार को पूरे प्रदेश में रिकार्ड 37.21 करोड़ से अधिक पौधों का रोपण किया गया। पूरे प्रदेश के सभी मण्डल व जिलों, योगी सरकार के सभी विभागों एवं समाजिक व शैक्षणिक संस्थाओं के समन्वय से पौधरोपण किया गया। इस क्रम में वन विभाग के बाद सर्वाधिक 13.12 करोड़ से अधिक पौधरोपण का लक्ष्य ग्राम्य विकास विभाग ने प्राप्त किया। वहीं पौधरोपण महाभियान- 2025 के तहत सोनभद्र जिले ने सबसे ज्यादा 1.58 करोड़ पौधरोपण के साथ पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया तो झांसी, लखीमपुर खीरी और जालौन क्रमशः दूसरे,तीसरे व चौथे स्थान पर रहे। इसके साथ ही पौध रोपण अभियान में सबसे ज्यादा शीशम और सागौन के इमारती पेड़ों की 4-4 करोड़ से अधिक पौध लगाई गई। जबकि फलदार पेड़ों में सबसे ज्यादा जामुन के पौधों का रोपण किया गया। पौधरोपण महा अभियान- 2025 सीएम योगी के विजन के मुताबिक ग्रीन यूपी के सपने को साकार कर रहा है।

सोनभद्र जिला 1.58 करोड़ पौधरोपण के साथ यूपी में रहा प्रथम महाभियान- 2025 के तहत रिकार्ड पौधरोपण हुआ। इस पौधरोपण महाभियान में सबसे ज्यादा 1,58,88,285 पौध रोपण कर सोनभद्र जिले ने प्रदेश के सभी जिलों को पीछे छोड़ दिया। इस क्रम ने 99,51,686 पौध रोपण के साथ झांसी दूसरे और 96,75,100 पौधरोपण के साथ लखीमपुर खीरी तीसरे स्थान पर रहा। जबकि 95,66,224 पौध रोपण के साथ जालौन चौथे और मीरजापुर पांचवें स्थान पर रहा।

ग्राम्य विकास विभाग ने किया 13.12 करोड़ से अधिक पौध रोपण

पौध रोपण महाभियान-2025 के तहत एक ओर तो पर्यावरण,वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने 14,05,87,234 पौध रोपण किया। वहीं दूसरी ओर वन विभाग के बाद ग्राम्य विकास विभाग ने सबसे अधिक 13,12,99,341 पौधरोपण कर अन्य सभी विभागों की तुलना में आगे रहा। ग्राम्य विकास विभाग का यह प्रयास ग्रामीण क्षेत्रों में हरियाली बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। इसी क्रम में कृषि विभाग लगभग 4,15,10,285 तथा उद्यान विभाग ने 1,55,60,100 पौधरोपण के साथ क्रमशः तीसरा और चौथा स्थान प्राप्त किया। तो वहीं प्रदेश के पंचायती राज विभाग ने 1,16,21,635 पौध रोपण कर पांचवां स्थान हासिल किया।

शीशम और सागौन के लगे सर्वाधिक पौध

पौधरोपण महाभियान में सर्वाधिक शीशम के पौधे लगाए गए। महा अभियान के तहत शीशम के 4,45,48,989 पौधे लगाए गये, जबकि 4,32,57,354 पौधरोपण के साथ सागौन दूसरे स्थान पर रहा। पौध रोपण में तीसरे स्थान पर रहे जामुन के 1,84,50,924 पौधे लगाये गये। क्रमशः अर्जुन 1,61,82,985 और अमरूद 1,53,33,140 पौधों के रोपण के साथ चौथे और पांचवे स्थान पर रहे।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

UP: बुंदेलखंड के 6 जिलों में मिलेट्स प्रोसेसिंग प्लांट तैयार,अगले साल से किसानों को मिलेगा फायदा
योगी सरकार की कड़ी कार्रवाई: उत्तर प्रदेश में अवैध शराब माफिया पर बड़ा प्रहार, लाखों लीटर शराब जब्त