
Prayagraj Mumbai flight: उत्तर प्रदेश की धार्मिक राजधानी प्रयागराज के लिए यातायात सुविधाओं के क्षेत्र में दो महत्वपूर्ण घोषणाएं हुई हैं। एक ओर निजी एयरलाइन कंपनी Akasa Air ने प्रयागराज से मुंबई के लिए तीसरी डायरेक्ट फ्लाइट शुरू करने का ऐलान किया है, वहीं दूसरी ओर भारतीय रेलवे ने प्रयागराज होकर चलने वाली आगरा-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को अब 16 कोच वाली ट्रेन में अपग्रेड करने की योजना बनाई है।
Akasa Air 14 मई से प्रयागराज से मुंबई के लिए अपनी दूसरी फ्लाइट शुरू कर रही है, जो इस रूट पर कुल तीसरी सीधी उड़ान होगी। इससे पहले एक फ्लाइट Akasa और एक फ्लाइट Indigo की संचालित हो रही है।
इससे पहले Akasa की एक अन्य फ्लाइट सुबह 11:30 बजे मुंबई से उड़ती है और दोपहर 1:50 बजे प्रयागराज पहुंचती है। वहीं Indigo की फ्लाइट दोपहर 2:45 बजे प्रयागराज से उड़ान भरती है और 4:50 बजे मुंबई पहुंचती है। Akasa Air ने इस नई फ्लाइट का शेड्यूल 31 मई 2025 तक जारी किया है। उम्मीद है कि मई के अंत तक विस्तारित शेड्यूल की भी घोषणा की जाएगी।
भारतीय रेलवे ने प्रयागराज होकर चलने वाली आगरा-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस को अपग्रेड करने की योजना बनाई है। वर्तमान में यह ट्रेन 8 कोच (7 चेयर कार और 1 एक्जीक्यूटिव) के साथ चलती है। अब इसे 16 कोच वाली ट्रेन में बदलने की तैयारी है।
रेलवे सूत्रों के अनुसार, यह निर्णय इस रूट पर यात्रियों की भारी मांग को देखते हुए लिया गया है। हालांकि अभी तक उत्तर पूर्व रेलवे को इसके लिए कोई आधिकारिक पत्र नहीं मिला है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि जल्द ही प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
इस बीच ऐसी खबरें भी सामने आ रही हैं कि आगरा से अयोध्या धाम के लिए एक नई वंदे भारत ट्रेन शुरू की जा सकती है। इसके लिए वर्तमान वंदे भारत एक्सप्रेस का प्रारंभिक स्टेशन आगरा कैंट से हटाकर आगरा ईदगाह किया जा सकता है।
प्रयागराज से मुंबई की एयर कनेक्टिविटी में यह नया विस्तार न केवल यात्रियों को अधिक विकल्प देगा, बल्कि क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को भी मजबूत करेगा। साथ ही वंदे भारत ट्रेन की अपग्रेडेशन से हजारों यात्रियों को लाभ मिलेगा जो प्रतिदिन इस रूट पर सफर करते हैं।
यह भी पढ़ें: Bada Mangal 2025: इन 7 मंदिरों का रहस्य जानकर आप भी कहेंगे जय बजरंग बली
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।