WATCH VIDEO: राहुल गांधी की रैली में शामिल होने अखिलेश यादव ने रखी बड़ी शर्त, INDIA को लगेगा एक और झटका?

Published : Feb 19, 2024, 01:53 PM ISTUpdated : Feb 19, 2024, 03:43 PM IST
akhilesh yadav up

सार

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने के लिए समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने एक बड़ी शर्त रख दी है। आईये जानते हैं सपा प्रमुख ने क्या शर्त रखी है।

लखनऊ. राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने बड़ी शर्त रख दी है। अगर ये शर्त नहीं मानी गई तो वे राहुल गांधी की न्याय यात्रा से भी दूरी बना सकते हैं।

अखिलेश यादव ने रखी ये शर्त

अखिलेश यादव ने कहा कि जब तक सीट शेयरिंग की लिस्ट फाइनल नहीं होगी, तब तक वे राहुल गांधी की न्याय यात्रा में शामिल नहीं होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी बातचीत चल रही है। कांग्रेस की लिस्ट आ गई है। हमने उन्हें भी लिस्ट दे दी है। अब जब सीट शेयरिंग का मसला हल होगा, तभी समाजवादी पार्टी राहुल गांधी की न्याय यात्रा में शामिल होगी।

ये शर्त पूरी होने पर न्याय यात्रा में शामिल होगी सपा

अखिलेश यादव ने साफ कहा कि अभी बातचीत चल रही है। कई सूचियां उधर से आई, सूचियां इधर से भी गई है। जिस समय सीटों का बंटवारा हो जाएगा। समाजवादी पार्टी उनकी न्याय यात्रा में शामिल हो जाएगी। 

अखिलेश यादव ने कहा ढ़ाई करोड़ लोगों के साथ धोखा है। यही ढ़ाई करोड़ लोग भारतीय जनता पार्टी को उखाड़ फेंकेंगे। किस दल का किस दल से बातचीत है। मैं नहीं दोहराना चाहता हूं मैं जिसको बजट अच्छा मिलेगा वह भाषा उसी की सुनेगा। 2024 का चुनाव महत्वपूर्ण है। संविधान बचाने का चुनाव है। इस देश को बचाने का चुनाव है। गंगा जमुनी तहजीब को बचाने का चुनाव है। भाई चारा बचाने का चुनाव है। भारतीय जनता पार्टी ने सबसे ज्यादा धोखा दिया है तो वह गरीबों को दिया है। चुनाव आ गया इसलिए 50 लाख बच्चों से परीक्षा लिखवा रहे हैं।

INDIA को सपा देगी झटका

अखिलेश यादव की इस शर्त से अब सवाल उठने लगे हैं कि क्या समाजवादी पार्टी INDIA गठबंधन को भी बड़ा झटका दे सकती है।

आज अमेठी में राहुल प्रियंका

आपको बतादें कि राहुल गांधी की न्याय यात्रा आज अमेठी पहुंचेगी। जहां राहुल गांधी के साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी सहित कांग्रेस के कई दिग्गज नेता शामिल होंगे। राहुल गांधी की अमेठी के गौरीगंज में पैदल यात्रा होगी। इसके बाद वे गांधीनगर में एक सभा को संबोधित भी करेंगे।

भाजपा कांग्रेस आमने सामने

अमेठी सांसद आर कैबिनेट मंत्री स्मृति ईरानी भी आज से चार दिवसीय दौरे पर अमेठी आ रही है। ऐसे में अमेठी में लंबे समय बाद कांग्रेस और भाजपा के दिग्गज नेता आमने सामने होंगे।

ये कारण भी अहम

आपको बतादें कि हालही सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य राहुल गांधी की यात्रा में न्यौता मिलते ही शामिल हो गए थे। सपा विधायक पल्लवी पटेल भी राहुल गांधी की न्याय यात्रा में शामिल हुई थी। चूंकि ये नेता सपा प्रमुख अखिलेश यादव से नाराज चल रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस द्वारा इनकी आवभगत करना भी अखिलेश यादव को रास नहीं आ रहा है। ऐसे में सीट शेयरिंग लिस्ट के अलावा ये मुद्दा भी राहुल गांधी की न्याय यात्रा में शामिल नहीं होने का कारण हो सकता है।

 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

योगी सरकार की सशक्तिकरण नीति से सर्वोदय विद्यालय के छात्रों की राष्ट्रीय स्तर पर चमक
योगी सरकार की बाल श्रमिक विद्या योजना से 20 जिलों में 2000 बच्चों को मिलेगा लाभ