
महाकुंभ नगर। संगम की पावन धरती पर आध्यात्मिक संतों के साथ-साथ कई समाजसेवी भी पहुंचे हैं, जो अलग-अलग अभियानों से समाज को जागरूक करने का कार्य कर रहे हैं। ऐसे ही समाजसेवियों में से एक हैं सरदार पतविंदर सिंह, जिन्होंने अपना पूरा जीवन समाज सेवा को समर्पित कर दिया है। उन्होंने समाजसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के चलते विवाह भी नहीं किया। प्रयागराज के नैनी इलाके के रहने वाले सरदार पतविंदर सिंह हमेशा जन जागरुकता के लिए कोई न कोई अभियान चलाते रहते हैं।
दिल्ली चुनाव के लिए चला रहे जागरूकता अभियान वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह इस समय महाकुंभ में अनोखे तरीके से दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर जागरूकता अभियान चला रहे हैं। अरैल संगम घाट पर श्रद्धालुओं के बीच घूमते हुए उन्होंने मतदाताओं को मतदान का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि "देश की राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए हर नागरिक को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। मजबूत और स्थिर सरकार बनाने के लिए मतदान अवश्य करें।"
मतदान प्रतिशत बढ़ाने का संकल्प सरदार पतविंदर सिंह ने मतदाता जागरूकता अभियान के दौरान श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि "मतदान का सीधा संबंध लोकतंत्र की मजबूती से है। जब लोग अधिक संख्या में मतदान करेंगे, तभी एक सशक्त सरकार का गठन होगा।" उन्होंने लोगों से अपील की कि "एक कदम मतदान की ओर बढ़ाएं, क्योंकि मतदान लोकतंत्र की नींव है।"
श्रद्धालुओं को किया जागरूक उन्होंने देश के विभिन्न कोनों से आए श्रद्धालुओं को संदेश देते हुए कहा कि "मतदान के गर्भ से ही सरकार का जन्म होता है। यदि हम मतदान करेंगे, तभी लोकतंत्र मजबूत होगा और हमें एक सक्षम नेतृत्व मिलेगा।"
लोकतंत्र को सशक्त करने का अभियान जारी रहेगा महाकुंभ में मौजूद लाखों श्रद्धालुओं के बीच सरदार पतविंदर सिंह का यह अभियान चर्चा का विषय बना हुआ है। उनका उद्देश्य मतदाताओं को जागरूक कर मतदान प्रतिशत को बढ़ाना है, ताकि अधिकतम नागरिक अपने मताधिकार का प्रयोग करें और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में योगदान दें।
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।